फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Sister-in-law's killer couple gets life imprisonment

भाभी के हत्यारे दंपती को आजीवन कारावास

Thu, 05 May 2022 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
Sister-in-law's killer couple gets life imprisonment
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालपुर महरी में छह वर्ष पूर्व यूकेलिप्टस के पेड़ को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान दंपती ने मिल कर भाई की पत्नी पर हमला कर दिया था। जिसकी अस्पताल में मौत हो गई थी। इस मामले में विचारण के बाद बृहस्पतिवार को अपर जिला सत्र न्यायाधीश त्वरित न्यायालय ने आरोपी दंपती को हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास व 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। दंपती को पुलिस अभिरक्षा में जिला कारागार बहराइच भेजा गया है।
विज्ञापन

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) सत्येंद्र बहादुर सिंह के अनुसार भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालपुर महरी निवासी सिद्धनाथ पुत्र कुन्नालाल ने 26 मार्च 2014 को कोतवाली भिनगा में शिकायती पत्र दिया था। जिसमें उसने आरोप लगाया था कि हम सभी भाइयों के यूकेलिप्टस के पेड़ लगे हैं। किंतु मेरा भाई गंगाराम व उसकी पत्नी निबरा उस पेड़ को अकेले ही बेचना चाहते थे। इसी रंजिश को लेकर 25 मार्च 2014 को गंगाराम व उसकी पत्नी ने पीड़ित सिद्धनाथ की पत्नी चंपा देवी को लाठी-डंडों से मारकर घायल कर दिया था। गांव के लोगों के आ जाने पर उसे मरणासन्न छोड़ कर दंपती फरार हो गए थे। चंपा देवी को गंभीर अवस्था में संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाया गया था। जहां इलाज के दौरान चंपा देवी की मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन

इस मामले को दर्ज कर कोतवाली पुलिस द्वारा दंपती गंगराम व निबरा के विरुद्ध न्यायालय पर चार्जशीट भेजी गई थी। मामले का विचारण अपर जिला सत्र न्यायाधीश त्वरित न्यायालय के न्यायाधीश अजय कुमार सिंह द्वारा किया गया। जिन्होंने आरोपी दंपती गंगराम व निबरा को अपनी भाभी की हत्या का दोषी करार देते हुए दोनों को आजीवन कारावास व पचास पचास हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। शासकीय अधिवक्ता पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि अर्थदंड की राशि अदा न करने पर आरोपियों को एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। दोषी दंपती को पुलिस अभिरक्षा में जिला कारागार बहराइच भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed