फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Sir, I have not been able to prepare, please give me good marks

Shravasti News: सर, मेरी तैयारी नहीं हो पाई है कृपया अच्छे नंबर दे दें

Sun, 23 Mar 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 23 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Sir, I have not been able to prepare, please give me good marks
भिनगा के अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज में मूल्यांकन के दौरान उत्तरपु​स्तिकाओं में विद्या​र्थियों ने लि
श्रावस्ती। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। मूल्यांकन के दौरान परीक्षकों को विद्यार्थियों की ओर से कई तरह की भावनात्मक अपील लिखी उत्तर पुस्तिकाएं भी मिल रही हैं। ऐसे में इन विद्यार्थियों को कितने नंबर मिलते हैं यह परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन

अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य चल रहा है। मूल्यांकन कार्य में लगे परीक्षकों को सही से प्रश्न के उत्तर पढ़कर उचित नंबर देने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे किसी के साथ अन्याय न हो। मूल्यांकन के दौरान परीक्षकों को जहां एक ओर सटीक व सुंदर उत्तर लिखी कॉपियां जांचने को मिल रही हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ विद्यार्थी पास होने का जुगाड़ लगाते भी दिख रहे हैं। शनिवार को मूल्यांकन के दौरान एक उत्तर पुस्तिका में विद्यार्थी ने पास होने के लिए लिखा कि सर, नमस्ते सर मुझे अच्छे नवम्रो (नंबरों) से पास करना, अगर सर मैं अच्छे नंबरों से पास नहीं हो पाया तो मेरे घर वाले मुझे बहुत मारेंगे, धन्यावाद। वहीं एक अन्य विद्यार्थी ने लिखा कि सर मेरे दादा जी का देंहत हो गया था तो मेरी तयारी नहीं हो पाई थी, कृपया करके मुझे 70 में से 55 नंबर दे दें। मैं आपसे हाथ जोड़कर निवेदन कर रहा हूं। कुछ इस तरह से भावनात्मक अपील लिखकर विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण होने के सपने देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed