फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Simple, easy and inexpensive process to get Lok Adalat justice

लोक अदालत न्याय पाने की सरल, सुगम व सस्ती प्रक्रिया

Sun, 08 Sep 2019 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Simple, easy and inexpensive process to get Lok Adalat justice
श्रावस्ती। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से भिनगा के प्राथमिक विद्यालय लालपुर अयोध्या में शनिवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार करने के साथ ही लोगों को उसका महत्व बताया गया। इसके साथ ही अन्य कानूनी जानकारी दी गई। शिविर की शुरुआत प्राधिकरण के सचिव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

शिविर मेें प्राधिकरण के सचिव प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से सभी को समान न्याय मिलता है। यह एक सरल, सुगम व सस्ती प्रक्रिया है। उन्होंने 14 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में लोगों को अपना प्रकरण राजीनामा के माध्यम से निस्तारित करने के लिए भी प्रेरित किया। साथ ही पक्षकारों को विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन

अधिवक्ता विष्णु दत्त अस्थाना ने लोगों को लोक अदालत में वाद दर्ज कराने और उनके निपटारे की प्रक्रिया बताई। कहा कि लोगों को बिना लोभ लालच के वृद्धों की सेवा और भरण पोषण की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन ने महिला सशक्तिकरण, भ्रूण हत्या, दहेज उत्पीड़न अधिनियम के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने लोगों से लोक अदालत में आकर मामलों का सुविधाजनक रूप से निपटारा कराने की बात कही।

ओंकार चौधरी ने कहा कि शिविर का उद्देश्य लोगों को सामाजिक न्याय मुहैया कराना है। लोगों को मानव एवं बाल मजदूरी के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि उक्त मामलों में पीड़ित पक्ष को राहत प्रदान करने के लिए कानूनी प्रावधान है। इस मौके पर बृजभूषण यादव, सुरेश कुमार, विजय पाल, बलवंत चन्द्रा, संजय कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed