{"_id":"5f49349d8ebc3e3d0848734a","slug":"shuffle-in-deployment-of-many-including-traffic-incharge-srawasti-news-lko537332976","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात प्रभारी समेत कई की तैनाती में फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात प्रभारी समेत कई की तैनाती में फेरबदल
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले की कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने के लिए एसपी ने गुरुवार रात यातायात प्रभारी समेत दो प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। इसके साथ ही कई अन्य पुलिस कर्मियों की तैनाती में फेरबदल किया है।
पुलिस व्यवस्था में सुधार व कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने कई कर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इसके तहत यातायात प्रभारी रहे उप निरीक्षक पवन कनौजिया को हटाकर उन्हें सोनवा थाने में उप निरीक्षक बनाया गया है। उनके स्थान पर गिरंट चौकी प्रभारी रहे राजीव मिश्रा को यातायात प्रभारी बनाया गया है।
वहीं पुलिस लाइन में तैनात रहे उप निरीक्षक राम प्रवेश यादव को गिरंट चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं भिनगा कोतवाली में तैनात रहे एसआई अरविंद मिश्रा का मल्हीपुर हुआ स्थानांतरण निरस्त करते हुए उन्हें कोतवाली का वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही महिला थाने में तैनात रहे सूरज सिंह वर्मा को सीसीटीएनएस कार्यालय भेजा गया है। पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी उपेंद्र अवस्थी व इकौना में तैनात नीलम पांडे को मीडिया सेल भेजा गया है। वहीं कोतवाली में तैनात रहे आरक्षी आकाश कुमार को पुलिस लाइन भेजा गया है।