फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravsti

हादसे में बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर

Mon, 08 Aug 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
shravsti
इकौना (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ पर भगवानपुर बनकट गांव के निकट ओवरटेक करते समय रविवार देर रात एक मोटर साइकिल पिकप से टकरा गई। इसमें मोटर साइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मोटर साइकिल सवार इकौना से अयोध्या के नागेश्वरनाथ जलाभिषेक करने जा रहे थे।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम सोनरई निवासी रामकुमार भास्कर (26) रविवार रात अयोध्या के नागेश्वरनाथ जलाभिषेक करने के लिए मोटर साइकिल से निकला था। इस दौरान उसके साथ उसका पड़ोसी अक्षय कुमार (22) भी था। जैसे ही रामकुमार मोटर साइकिल लेकर बौद्ध परिपथ स्थिति थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर बनकट स्थित प्राथमिक विद्यालय के निकट पहुंचा तभी बहराइच की ओर जा रही एक पिकअप ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करते समय मोटर साइकिल से टकरा गई।
विज्ञापन

दोनों वाहनों की गति काफी तेज होने के कारण मोटर साइकिल चला रहे रामकुमार भास्कर के सिर में चोट लगने से वह बेहोश हो गया। साथ मौजूद अक्षय कुमार मार्ग पर दूर जा गिरा जिससे उसके पैर व सीने में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इकौना में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने रामकुमार भास्कर को मृत घोषित कर दिया। अक्षय कुमार का इलाज चल रहा है। चिकित्सक की सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी का कहना है कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed