{"_id":"68bf27d5d3cf774402043277","slug":"shravasti-tops-taekwondo-by-winning-19-gold-medals-shravasti-news-c-104-1-srv1004-113972-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: ताइक्वांडो में 19 गोल्ड मेडल जीत श्रावस्ती अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: ताइक्वांडो में 19 गोल्ड मेडल जीत श्रावस्ती अव्वल
Tue, 09 Sep 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
मंडलीय प्रतियोगिता में मुकाबला करते ताइक्वांडो खिलाड़ी। - स्रोत: विद्यालय
श्रावस्ती। श्री जानकी प्रसाद आदर्श इंटर कॉलेज इकौना में सोमवार को मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें श्रावस्ती के खिलाड़ियों ने 19 गोल्ड मेडल जीतकर जिले को चैंपियन बना दिया। बहराइच द्वितीय व बलरामपुर तथा गोंडा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।
शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसमें मंडल के चारों जिले के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में श्रावस्ती के अंकू गौतम, शिवानी, दिपांशु, लक्ष्मी, शिवांगी, पलक, सलमान, हैप्पी, अहमद जिया, कामरान, कुलदीप, आसिफ, मोहम्मद हसन, अनीता देवी, अमर तिवारी, रवि, आनंद व विशाल मिश्रा ने गोल्ड मेडल जीते।
विज्ञापन
इसी तरह बहराइच जिले के विशेष शाही, श्रुति चौरसिया, नाजिया, शिवानी, गीतांजलि, रमण, जानवी, पायल, श्रेया, अंकित व आदर्श ने गोल्ड मेडल झटके। बलरामपुर की कला, राजकमल, अमन ने गोल्ड मेडल जीता।
इसी क्रम में गोंडा की वैष्णवी, मोहम्मद खालिद व उमंग राजभर ने गोल्ड मेडल जीते। प्रतियोगिता के दौरान प्रधानाचार्य उमेश चंद्र यादव, ज्योतिप्रकाश पांडेय, जिला क्रीड़ा सचिव आशीष कुमार, रेफरी सूर्य प्रकाश पांडेय व सत्यम त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद रहे।