फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Shravasti tops in cultural competition

सांस्कृतिक प्रतियोगिता में श्रावस्ती अव्वल

Wed, 20 Jan 2021 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Shravasti tops in cultural competition
मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली जिले की टीम - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। देवीपाटन मंडल गोंडा स्थित टाउन हाल में मंगलवार को संस्कृति व सूचना विभाग के सहयोग से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। थारु जनजाति लोकनृत्य प्रतियोगिता में श्रावस्ती को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। जिन्हें प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन

आयुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा एसवीएस रंगा राव के निर्देश पर मंडल मुख्यालय स्थित टाउनहाल में संस्कृति विभाग व सूचना विभाग की ओर से सांस्कृतिक प्रतियोगिता कराई गई। इसमें थारु जनजाति लोकनृत्य प्रतियोगिता में मंडल की चार टीमों ने भाग लिया। इसमें विकास खंड सिरसिया के ग्राम मोतीपुर कला के मजरा ढाठूपुरवा के निवासी सुरेंद्र कुमार की ओर से गठित थारु कल्चर श्रावस्ती के सांस्कृतिक दल को प्रथम स्थान मिला। इस दल में कुल 13 थारु कलाकार हैं। जिन्होंने अपने पारंपरिक वेशभूषा में थारु जनजाति लोकनृत्य को प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

इन कलाकारों ने कर्मवीर थारु की अगुवाई में अभ्यास कर मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दल में काजल कुमारी, मनीता देवी, राधा देवी, सुशीला राना, गायत्री राना, विनोद कुमार, दिनेश कुमार, अशर्फी लाल, अवधेश कुमार, सुभाष कुमार, राम कुमार, मनीष कुमार एवं कुमारी आसमा शामिल रहीं। जिन्हें प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है। वहीं रमेश चंद थारु बहराइच को द्वितीय स्थान तथा गौरम थारु बहराइच की टीम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विजेता प्रतिभागियों को अपर आयुक्त केके सिंह व उपनिदेशक सूचना देवीपाटन मंडल डॉ. राजेन्द्र यादव ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed