{"_id":"63c830dda15dc43fa746aeed","slug":"shravasti-srawasti-news-lko6671350137-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: चार करोड़ की साइबर ठगी करने वाला शातिर ठग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: चार करोड़ की साइबर ठगी करने वाला शातिर ठग गिरफ्तार
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को एक साइबर ठग को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने तीन मोबाइल, आधार व एटीएम की बरामदगी की है। एक पखवारे में तकरीबन चार करोड़ रुपए का लेन-देन किया था। गिरफ्तार ठग का चालान किया गया। कोर्ट से उसे जेल भेजा गया।
पुलिस लाईन में तैनात आरक्षी अख्तर आलम ने कोतवाली पुलिस को एक शिकायती पत्र दिया था। आरोप लगाया था कि किसी अज्ञात ने लिंक व मोबाइल से तीन हजार रुपये मांगे। फिर ह्वाट्सएप इंस्टॉल कराया और आधार व पैन कार्ड की फोटो लेकर धोखाधड़ी की थी। इस पर कोतवाली में आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। निरीक्षक लाल साहब सिंह ने केस की विवेचना करते हुए 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया।
उन्नाव के कोतवाली सदर अंतर्गत पीतांबरनगर निवासी आरोपी रिंकू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। खाते के लेनदेन के विवरण की जानकारी में पता चला कि 15 दिनों में लगभग चार करोड़ रुपए का अंतरण किया गया था। मौजूदा समय में उसके खाते में एक लाख 47 हजार रुपए फ्रीज करा दिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से तीन मोबाइल फोन, पांच एटीएम कार्ड, एक आधार व एक पैन कार्ड बरामद किया गया। संवाद