{"_id":"63c830461a021f16156341c9","slug":"shravasti-srawasti-news-lko667134638-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: अवैध शराब बेचने पर दुकान का लाइसेंस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: अवैध शराब बेचने पर दुकान का लाइसेंस निरस्त
विज्ञापन
श्रावस्ती। देशी शराब की दुकान से अवैध शराब बेचने वाली पटना खरगौरा की दुकान को डीएम ने निरस्त कर दिया। अब इस लाइसेंसी दुकान के संचालन के लिए फिर से टेंडर निकाला गया है।
आबकारी विभाग द्वारा पटना खरगौरा में संचालित देशी शराब की दुकान का औचक निरीक्षण नवंबर माह में किया गया था। इस दौरान दुकान से अवैध शराब की बरामद की गई थी। विभाग ने मुनीम व अनुज्ञापी के खिलाफ मुकदमा कायम कराया था। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम नेहा प्रकाश ने दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया है।
अब इसके संचालन के लिए विभाग फिर से टेंडर निकालेगा। वही इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी पीके गिरी ने बताया की अवैध शराब बेचने वाली दुकान की जमा बेसिक लाइसेंस फीस एवं प्रतिभूति धनराशि को पहले ही जब्त की जा चुकी है। यदि इस तरह की किसी सरकारी दुकान पर अवैध शराब की बरामदगी होने पर तत्काल निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।