फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

Shravasti News: मुख्य मार्ग बदहाल, लोग परेशान

Wed, 18 Jan 2023 05:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
shravasti
जमुनहा (श्रावस्ती)। जमुनहा तहसील मुख्यालय के भिनगा से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल है। करीब 20 वर्षों से मरम्मत न होने से लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रहीं हैं। यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को तहसील व ब्लॉक मुख्यालय से जोड़ता है।
विज्ञापन

वीरगंज स्थित ब्लॉक मुख्यालय जमुनहा से वीरगंज कथरा मुख्य मार्ग का 25 वर्ष पूर्व निर्माण कराया गया था। जो वीरगंज बाजार को लक्ष्मनपुर स्थित राप्ती बैराज से जोड़ता है। बाढ़ की वजह से लक्ष्मनपुर से फकीर चक के बीच ढाई किलोमीटर तक का मार्ग 20 वर्ष पूर्व ही बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। लक्ष्मनपुर कोठी, फकीर चक, कैरातीपुरवा, टेपरा, दर्जिन पुरवा, लालपुर, साहियापुर से कथरा माफी होते हुए राप्ती बैराज तक का भी मार्ग जर्जर हो हो चुका है।
विज्ञापन

विगत कई वर्षों से मार्ग की मरम्मत न कराए जाने के कारण जिला मुख्यालय जाने के लिए लोग कानीबोझाी मार्ग का सहारा लेने को विवश हैं। इस मार्ग पर बसे गांव के लोगों को तहसील व ब्लॉक मुख्यालय जाने के लिए दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान रामपुर प्रमोद वर्मा, श्यामता प्रसाद, अमन कुमार, प्रेम नारायण आदि ने उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि काफी से समय से मांग कर रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं होती। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed