Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

Shravasti News: गन्ना क्रय केंद्रों पर धीमी तौल से किसान परेशान

Mon, 12 Dec 2022 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
shravasti
गिलौला (श्रावस्ती)। गन्ना काट कर गेहूं बोने की आस लगाए किसानों की उम्मीदों पर क्रय केंद्र प्रभारी पानी फेर रहे हैं। किसान सर्द रातों में खुले आसमान के नीचे अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

गन्ना क्रय केंद्रों पर अभी तौल की व्यवस्था सामान्य नहीं हो पाई है। गिलौला क्षेत्र में बलरामपुर के तुलसीपुर चीनी मिल की ओर से एक घरवा, मलावा, चेतिया मुरार व औरैया निधान में गन्ना तौल केंद्र स्थापित है। जहां एक दिसंबर से गन्ना तौल हो रही है। वहीं गिलौला के एक घरवा में नेशनल हाईवे के किनारे 28 नवंबर से गन्ना तौल शुरू कराई गई। यहां मिल के सदस्यों को गन्ना तौल कराने के लिए आमंत्रित किया गया है। यहां गन्ना तौल न हो पाने से बौद्ध परिपथ पर गन्ना लदी ट्रालियों की कतार लग गई है। मौजूद किसानों ने बताया कि वह विगत एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे गन्ना तौल कराने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन

बताया कि गन्ना अधिकारियों की सांठगांठ से बाहरी किसानों का गन्ना औने पौने दाम पर खरीद कर तौल करवाई जा रही है। जबकि मेंबर किसान बारी का इंतजार करने को मजबूर हैं। यही स्थिति मलावा, चेतिया मुरार व औरय्या निधान आदि गन्ना तौल केंद्र की भी है। घरवा में गन्ना आरएम शशांक राय ने बताया कि ट्रांसपोर्ट की कमी व तौल केंद्र परिसर भी गीला है। जिससे गन्ना तौल में अभी व्यवधान पड़ रहा है। जैसे-जैसे ट्रक आ रहे हैं। गन्ना तौल कराकर उसे भेजा जा रहा है। बलरामपुर में नो एंट्री से समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed