Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

Shravasti News: भिनगा व इकौना नगर के वार्डों की आरक्षण सूची में नहीं हुआ बदलाव

Mon, 12 Dec 2022 05:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। नगर पालिका भिनगा व नगर पंचायत इकौना में वार्डवार आरक्षण सूची का शासन की ओर से निस्तारण कर दिया गया है। जिसमें किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं हुआ। ऐसे में पूर्व में जारी आरक्षण सूची पर ही चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश चंद आर्य ने बताया कि नगर पालिका परिषद भिनगा के 25 वार्ड व इकौना के 12 वार्ड के लिए आरक्षण सूची जारी की गई थी। जिसको लेकर आईं आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है। इस दौरान भिनगा के छह वार्ड अनारक्षित श्रेणी की महिला, एक अनुसूचित जाति महिला, दो पिछड़ा वर्ग महिला, तीन पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया था उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन

वहीं नगर पंचायत इकौना के 12 वार्ड में छह वार्ड अनारक्षित हैं। इसके साथ ही एक अनुसूचित जाति महिला, एक पिछड़ा वर्ग महिला, दो सामान्य महिला, दो पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया था। उसमें भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद भिनगा का वार्ड नंबर एक मंगलभट्ठा महिला, दो अंबेडकर नगर अनुसूचित जाति महिला, तीन टंड़वा दक्षिणी अनारक्षित, चार चिकवा पिछड़ा वर्ग, पांच सोहेल दत्त नगर अनारक्षित, छह बंदरहा दक्षिणी पिछड़ा वर्ग, सात रूपम नगर अनारक्षित, आठ गौतम बुद्ध नगर अनारक्षित, नौ सिविल लाईन महिला, दस पटेल नगर अनारक्षित,

11 कृष्णा नगर महिला, 12 अब्दुल कलाम नगर पिछड़ा वर्ग, 13 सुभाष नगर अनारक्षित, 14 केशव नगर महिला, 15 बंदरहा उत्तरी अनारक्षित, 16 कहारन पिछड़ा वर्ग महिला, 17 सत्ती चौरा महिला, 18 टंड़वा उत्तरी अनारक्षित, 19 बारी महिला, 20 नई बाजार द्वितीय अनारक्षित, 21 पुरानी बाजार द्वितीय पिछड़ा वर्ग, 22 पुरानी बाजार प्रथम अनारक्षित, 23 कोट रियासत अनारक्षित, 24 हनुमानगढ़ी पिछड़ा वर्ग महिला व 25 गांधी नगर अनारक्षित श्रेणी में शामिल किया गया है। वहीं नगर पंचायत इकौना में वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर पिछड़ा वर्ग, दो बेचू बाबा अनुसूचित जाति महिला, तीन महावीर नगर अनारक्षित, चार लाजपत नगर अनारक्षित, पांच गौतम नगर अनारक्षित, छह पटेल नगर महिला, सात शास्त्री नगर अनारक्षित, आठ तिलक नगर अनारक्षित, नौ मुबारक नगर महिला, दस आजाद नगर पिछड़ा वर्ग महिला, 11 चौक अनारक्षित व 12 कबीर नगर पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। इसी आरक्षण पर चुनाव कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed