फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

हड़ताल के कारण पहले दिन नहीं खुले 27 धान क्रय केंद्रों के ताले

Tue, 01 Nov 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। जिले में मंगलवार से शुरू हुई धान खरीद के पहले दिन बोहनी नहीं हुई। एक तरफ जहां पीसीएफ व यूपीएसएस के कर्मियों की हड़ताल के कारण 27 धान क्रय केंद्रों पर ताला लटकता रहा। वहीं जिन नौ केंद्रों को खोला गया, वहां धान तैयार न होने के कारण किसान नहीं पहुंचे। दूसरी ओर, पीसीएफ व यूपीएसएस के कर्मियों ने भिनगा स्थित पीसीएफ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिले में बाढ़ के कारण धान के खेतों में अब भी पानी भरा है। इसके चलते 70 प्रतिशत किसान अभी अपना धान काट कर मड़ाई नहीं कर सके हैं। जिन किसानों ने धान की मड़ाई कर उसे समर्थन मूल्य योजना के तहत बेचने के लिए पंजीयन कराया, उनकी उम्मीदों पर पहले दिन मंगलवार को पीसीएफ व सहकारी समिति के कर्मचारियों की हड़ताल ने पानी फेर दिया।
विज्ञापन

हड़ताल के कारण साधन सहकारी समिति के नौ व पीसीएफ के 18 क्रय केंद्रों पर ताला लटकता रहा। खाद्य विभाग के आठ व भारतीय खाद्य निगम के एक क्रय केंद्र का मंगलवार को ताला तो खुला, लेकिन किसान धान लेकर नहीं पहुंचे। ऐसे में इन क्रय केंद्रों पर भी पहले दिन बोहनी नहीं हुई। इस संबंध में जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि अभी धान तैयार न होने के कारण किसान केंद्र तक नहीं पहुंचे। हड़ताल को लेकर यूपीएसएस के कर्मियों से बात की जा रही है। उम्मीद है कि दो एक दिन में सभी धान क्रय केंद्र खुल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रावस्ती। पीसीएफ व साधन सहकारी समिति के कर्मचारी अपनी लंबित मांग को लेकर मंगलवार से धान खरीद का बहिष्कार कर रहे हैं। कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी संघ के बैनर तले भिनगा स्थित पीसीएफ कार्यालय पर धरना दिया। संघ के जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि उन्हें विगत वर्ष 2021-22 व 2022-23 में धान व गेहूं खरीद का कमीशन नहीं मिला। न ही उन्हें लेबर चार्ज व अन्य सुविधाओं का भुगतान ही किया गया।

ऐसे में जब तक हमारी मांग पूरी नहीं की जाती, तब तक हम धान खरीद का बहिष्कार करते रहेंगे। संघ के जिला महामंत्री वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहाकि सभी सहकारी कर्मचारी सहकारिता में व्यवसाय के कमीशन एवं मार्जिन से प्राप्त होने वाली धनराशि से वेतन पाते हैं। हमारे सामने आर्थिक संकट उत्पन्न है। जबकि सहकारी समितियां धान गेहूं खरीद का कार्य कमीशन पर ही करती है। यदि हमें बकाया भुगतान न मिला तो हम पीसीएफ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। इस दौरान काफी संख्या में पीसीएफ व यूपीएसएस के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed