{"_id":"63615cbd4b65b37cfd0b24c8","slug":"shravasti-srawasti-news-lko6551617100","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 परिषदीय विद्यालय जमींदोज, जल्द ही 57 और होंगे ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 परिषदीय विद्यालय जमींदोज, जल्द ही 57 और होंगे ध्वस्त
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में 137 परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक सहित कंपोजिट विद्यालय जर्जर भवनों में संचालित कराए जा रहे थे। जिन्हें अब ध्वस्त कराने की कवायद की जा रही है। इन भवनों को नीलाम करने के साथ ही उन्हें ढहाया जा रहा है। वहीं विद्यालय में शिक्षणरत छात्रों को वैकल्पिक रूप से बगल के विद्यालयों में शिफ्ट किया गया है।
शासन के निर्देश पर जिले में सोमवार तक अभियान चला कर न सिर्फ जर्जर विद्यालयों को चिह्नित कराया गया। बल्कि विद्यालयों में तैनात सभी प्रधानाचार्यों व प्रभारी शिक्षकों से उनके विद्यालय जर्जर हैं अथवा नहीं, इसकी एनओसी भी ली गई। इस दौरान जिले में कुल 137 जर्जर विद्यालय चिह्नित किए गए। इन चिह्नित विद्यालयों को ढहाने के लिए बीएसए के नेतृत्व में टीम गठित कर उनकी नीलामी कराई गई। अब तक 80 विद्यालयों का सत्यापन करा कर उन्हें नीलाम कराया गया। जिन्हें ढहा दिया गया। इसके साथ ही शेष बचे 57 विद्यालयों को ढहाने के लिए उनकी नीलामी प्रक्रिया तेज कर दी गई है
गिलौला में प्राथमिक विद्यालय परेवपुर व कंपोजिट विद्यालय एकडगवा तथा किशुनपुर चंदनभारी की बुधवार को नीलामी होगी। धोबीपुरवा की नीलामी प्रक्रिया पूरी हो जाने के कारण इसे गुरुवार तक ढहा दिया जाएगा। वहीं इन विद्यालयों में शिक्षणरत सभी छात्रों को पास के विद्यालयों में स्थानांतरित किया गया है। नया भवन निर्माण पूरा होने के बाद इन छात्रों को अपने विद्यालय में प्रवेश दिया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अमिता सिंह का कहना है कि इकौना, गिलौला में बीस बीस व सिरसिया के दस विद्यालयों को ढहाया जा चुका है। शेष विद्यालयों को ध्वस्त कराने के लिए नीलामी प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जिन्हें जल्द जमींदोज करा दिया जाएगा। ताकि इन जर्जर भवनों के कारण कोई अप्रिय घटना न घटे।