फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

बगैर लाइसेंस चल रहा मेडिकल स्टोर सील

Tue, 01 Nov 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
shravasti
बगैर लाइसेंस के चल रहा मेडिकल स्टोर हुआ सील
विज्ञापन

- जमुनहा में एसडीएम व औषधि निरीक्षक के छापे में हुआ खुलासा
फोटो - 04
जमुनहा(श्रावस्ती)। जमुनहा क्षेत्र में बगैर लाइसेंस मेडिकल स्टोर संचालित हो रहा था। जिसका खुलासा मंगलवार को एसडीएम व औषधि निरीक्षक के छापे में हुआ। इस दौरान दुकान को सील कर दिया गया है। वहीं छापों के बाद जमुनहा बाजार सहित आसपास के मेडिकल स्टोर संचालक अपनी दुकान बंद कर फरार हो गए।
जिले के जमुनहा क्षेत्र में बगैर लाइसेंस दवा की दुकानों का संचालन किया जा रहा है। इसका खुलासा मंगलवार को औषधि निरीक्षक प्रीती सिंह व एसडीएम जमुनहा सौरभ शुक्ला के औचक छापे में हुआ। दोनों अधिकारियों ने मल्हीपुर थाना क्षेत्र के वीरगंज बाजार स्थित एके गुप्ता मेडिकल स्टोर में छापा मारा। एसडीएम की सख्ती के बाद जब उसने मेडिकल स्टोर का लाइसेंस दिखाया तो वह फर्जी निकला। जांच में पाया गया कि दवा की दुकान हरिहरपुर निवासी अनूप कुमार गुप्ता की ओर से संचालित किया जा रहा था।
विज्ञापन

जिसके पास दवा बेचने का कोई लाइसेंस नही था। इस पर औषधि निरीक्षक ने दवाइयां जब्त कर उसे सील कर दिया है। इस मेडिकल स्टोर से बरामद दवाईयों में एलोपैथिक के साथ साथ जानवरों की भी दवाइयां शामिल हैं। औषधि निरीक्षक ने बताया कि संचालक कोई भी वैध कागजात न दिखा सका। जिससे करीब एक लाख रुपये से अधिक की दवा को जब्त कर उसे सील किया गया है। इस कार्रवाई के बाद वीरगंज व पटना सहित जमुनहा बाजार में खुले मेडिकल स्टोर का शटर बंद कर दुकानदार फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed