{"_id":"6352de3c3d0b28645e68e652","slug":"shravasti-srawasti-news-lko6539511183","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांबे व पीतल के बर्तन लुभाने को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तांबे व पीतल के बर्तन लुभाने को तैयार
विज्ञापन
श्रावस्ती। सोने-चांदी के आभूषण खरीदना धीरे-धीरे आम लोगों के लिए मुश्किल होता रहा है। ऐसे में धनतेरस पर कुछ खरीद कर परंपरा निभाने के लिए लोग बर्तन बाजार की ओर देख रहे हैं। शायद यही वजह है कि इस बार बर्तन बाजार ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बेताब दिख रहा है। बर्तनों की तमाम वैरायटी दुकानों पर सज चुकी हैं। तांबे व पीतल के बर्तनों में भी काफी वैराइटी देखने को मिल रही है। मुरादाबाद से आए पीतल व तांबे के डबल लेयर वाले बर्तन काफी सुंदर हैं। इनमें अंदर की ओर तांबा या पीतल लगा है तो बाहर की ओर स्टेनलेस स्टील ताकि सफाई में कम समय लगे। इस तरह के बर्तनों में थाली, कटोरी, गिलास, जग या खाना रखने में प्रयुक्त होने वाले बर्तन शामिल हैं। साथ ही व्यापारियों को उम्मीद है कि पीतल का कुकर भी ग्राहकों को पसंद आएगा। नॉन स्टिक कुकवेयर भी खूब बिकने की उम्मीद है।
स्टील के बर्तनों में इस वर्ष 50 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा हुआ है। भिनगा में बर्तन के थोक व्यापारी नीलू का कहना है कि स्टील के बर्तन महंगे जरूर होंगे, लेकिन बजट में फिट बैठेंगे। वहीं, नॉन स्टिक बर्तन साधारण से 250 से 350 रुपये तक महंगे जरूर होते हैं, लेकिन कम चिकनाई में भोजन पका देने का गुण लोगों को आकर्षित करेगा। बर्तन व्यापारी शरीफ बताते हैं कि इस बार धनतेरस पर ग्राहकों का रुझान पीतल व तांबे के साथ पीतल के कुकर की तरफ रहने की उम्मीद है।
बर्तन का भाव
धातु 2021 2022
तांबा नया 700 900
स्टील 250 300
एल्युमिनियम 250 320
पीतल 500 600