{"_id":"634ee8582741c25c800150b9","slug":"shravasti-srawasti-news-lko653490047","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरसी के प्रशिक्षण हॉल में कार्य पुस्तिकाएं डंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरसी के प्रशिक्षण हॉल में कार्य पुस्तिकाएं डंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमुनहा (श्रावस्ती)। नवीन शिक्षा सत्र शुरू हुए छह माह पूरे हो चुके हैं। नवंबर के प्रथम पखवाड़े में परिषदीय विद्यालयों की छमाही परीक्षाएं भी प्रारंभ हो रही है। इसके बावजूद छात्रों को अभी तक कार्य पुस्तिकाओं का वितरण नहीं किया गया है। विभाग की ओर से भेजी गईं कार्य पुस्तिकाएं बीआरसी के प्रशिक्षण हॉल में डंप हैं।
जमुनहा विकास क्षेत्र में कुल 179 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें 102 प्राथमिक, 64 कंपोजिट विद्यालय व 13 उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। इन विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राओं को अब तक कार्य पुस्तिका का वितरण नहीं हो सका है। जबकि नवीन शिक्षा एक अप्रैल से प्रारंभ हुआ था। जिसे छह माह पूरा हो चुके हैं। बेसिक शिक्षा विभाग आगामी नवंबर माह के प्रथम पखवाड़े में छमाही परीक्षाएं कराने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में बगैर कार्य पुस्तिका के छात्र-छात्राएं परीक्षा कैसे देंगे, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
वहीं, जिला मुख्यालय से भेजी गईं कार्य पुस्तिकाएं बच्चों तक तो दूर अभी विद्यालय भी नहीं पहुंची हैं। ये कार्य पुस्तिकाएं ब्लॉक संसाधन केंद्र जमुनहा के प्रशिक्षण हॉल में डंप है। वहीं, इस बारे में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमिता सिंह बताती हैं कि बाढ़ के समय कार्य पुस्तिकाएं आई थीं। इसके चलते वितरण नहीं कराया जा सका। बुधवार से कार्य पुस्तिकाओं का वितरण सभी विद्यालयों के बच्चों को कराया जाएगा।