{"_id":"634ee7aeff0fbf2a4e210e87","slug":"shravasti-srawasti-news-lko6534896115","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक नवंबर से 36 क्रय केंद्रों पर होगी धान खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक नवंबर से 36 क्रय केंद्रों पर होगी धान खरीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। जिले में एक नवंबर से धान की खरीद प्रारंभ होगी। इसके लिए 36 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जहां मूल्य समर्थन योजना के तहत धान व मक्के की खरीद होगी। इसके लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। जिसमें डीएम ने सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने कहा कि जिले में एक नवंबर से सभी 36 क्रय केंद्रों पर धान खरीद प्रारंभ होगी। जहां मूल्य समर्थन योजना के तहत सामान्य श्रेणी का धान 2,040 रुपये प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए का धान 2,060 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। सभी क्रय केंद्र रविवार व राजपत्रित अवकाशों को छोड़ शेष सभी दिन सुबह 09 बजे से शाम 5:00 तक खुले रहेंगे। साथ ही क्रय केंद्र प्रभारी नियमित अपनी लाइव लोकेशन जिला खाद्य विपणन अधिकारी एवं एजेंसी के जिला स्तरीय अधिकारी को प्रेषित करेंगे। सभी क्रय केंद्रों पर धान का एक मानक नमूना भी प्रदर्शित किया जायेगा।
प्रत्येक क्रय केंद्र पर दो इलेक्ट्रानिक कांटा, एक नमी मापक यंत्र, विनोईंग फैन एवं पावर डेस्टर व डबल जाली का छलना आवश्यक रूप से रखा जाएगा। मंडी यार्डों में स्थापित क्रय केंद्रों पर ये व्यवस्था मंडी परिषद अनिवार्य रूप से कराए। धान बिक्री के लिए किसानों का खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य होगा। ये पंजीकरण किसान स्वयं अथवा जनसूचना केंद्र अथवा साइबर कैफे से करा सकेंगे। किसानों का धान पहले आओ पहले पाओ के सिद्धांत पर किया जायेगा।
विज्ञापन
धान खरीद के दौरान इलेक्ट्रानिक प्वाइंट ऑफ परचेज मशीन के माध्यम से किसानों के बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण के बाद धान की खरीद की जायेगी। किसान के स्वयं उपस्थित न होने पर परिवार के सदस्य का बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण कराते हुए धान खरीदा जायेगा। इस बार 35 प्रतिशत ही हाइब्रिड धान खरीदा जायेगा। बैठक में एडीएम डीपी सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा सहित सभी संबंधित अधिकारी व क्रय केंद्र प्रभारी मौजूद रहे।