फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

हर घर तिरंगा अभियान के प्रचार के लिए एलईडी वैन रवाना

Mon, 08 Aug 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी है। इसके प्रचार-प्रसार के लिए कलेक्ट्रेट परिसर से डीएम व सीडीओ ने हरी झंडी दिखा कर एलईडी वैन को रवाना किया। वहीं, एसएसबी सहित परिषदीय, माध्यमिक और निजी विद्यालयों के बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। कलेक्ट्रेट परिसर से सोमवार को आजादी का अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा लहराने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए एलईडी वैन रवाना हुई जिसे डीएम नेहा प्रकाश व सीडीओ अनुभव सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह एलईडी वैन जिले के सभी तहसील मुख्यालयों व ब्लॉक मुख्यालयों सहित प्रमुख बाजारों, कस्बों, गांवों व प्रमुख चौराहों पर जाकर लोगों को अपने घरों में 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने के लिए जागरूक करेगी।
विज्ञापन

कटरा। प्राथमिक विद्यालय खरगौरा बस्ती में प्रधानाध्यापक कविता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए प्रभात फेरी निकाली। इसमें शामिल बच्चों ने विभिन्न स्लोगनों के माध्यम से न सिर्फ लोगों में राष्ट्र भक्ति की भावना जगाई बल्कि लोगों को 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों व दुकानों पर राष्ट्रध्वज फहराने तथा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी तिरंगा लगाने की अपील की।
विज्ञापन

तुलसीपुर। जमुनहा के कंपोजिट विद्यालय महरू मुर्तिहा में छात्रों व शिक्षकों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। प्रधान शिक्षिका आशा रानी के नेतृत्व में निकाली गई इस प्रभात फेरी के दौरान मौजूद छात्रों व शिक्षकों ने हम सबने ठाना है हर घर तिरंगा लहराना है आदि स्लोगनों के माध्यम से लोगों को हर घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रावस्ती। जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) श्रद्धा पांडे ने सभी सहायक विकास अधिकारियों से सार्वजनिक भवनों व लोगों के घरों पर राष्ट्रध्वज फहराने की बात कही। राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम के दौरान इसमें किसी भी प्रकार की उदासीनता या लापरवाही न बरतने की बात कही।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत एसएसबी 62वीं वाहिनी भिनगा द्वारा सीमा चौकी गुर्जर गौरीह के प्राथमिक विद्यालय रावलपुर बनकटी में सौ मीटर दौड़, जलेबी दौड़, शेक रेस व कबड्डी आदि का आयोजन किया। इस दौरान मौजूद ग्रामीणों से आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने व हर घर तिरंगा लहराने की अपील करते हुए जागरूक किया गया। कई स्थानों पर एसएसबी जवानों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाल कर सीमावर्ती गांव के लोगों को इसके प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed