फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

सेनानियों के परिजनों को राष्ट्रीय परिवार का मिले दर्जा

Sat, 06 Aug 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की ओर से शनिवार को राजर्षि ठाकुर द्वारा भिनगा से सम्मान यात्रा निकाली गई। इस दौरान यात्रा में शामिल लोगों ने दहाना तिराहा पहुंच कर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी भिनगा प्रवेंद्र कुमार को सौंपे ज्ञापन में संगठन के अध्यक्ष देवव्रत श्रीवास्तव ने कहा कि हमारी कई समस्याएं हैं। सरकार द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उनके परिवारों को दिया जाने वाला अनुदान तथा पेंशन को विनियमित करने के लिए संशोधित किया जाए। उनके आश्रित को जारी किए जाने वाले आश्रित प्रमाण पत्र को ऑनलाईन जारी किया जाए। हमें हमारा तीन वर्ष का बकाया एरियर का भुगतान दिया जाए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जीवनी प्रत्येक जिलावार पाठ्य पुस्तकों में शामिल किया जाए। जिले के नवनिर्मित मार्गों, चौक चौराहों का नामकरण स्थानीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर किया जाए तथा शिलापट व स्मृतिद्वार स्थापित कराया जाए।
विज्ञापन

इसके साथ ही हमें राष्ट्रीय परिवार का दर्जा दिया जाए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक की स्थापना कराने, संवैधानिक संस्थाओं में मनोनयन करने, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार का गठन करने सहित कई अन्य मांग शामिल है। ज्ञापन देने वालों में भानु प्रताप द्विवेदी, इकबाल अहमद, आदित्य भान सिंह, अशोक कुमार अग्रवाल, यदुनाथ प्रसाद यादव, राजकुमार मिश्र, अंगनू प्रसाद आर्य, लक्ष्मी देवी, ननकऊ, बदलूराम, असर्फी लाल, बाबूलाजल सहित काफी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed