{"_id":"62cf04b281fbf6541338dbcf","slug":"shravasti-srawasti-news-lko6393578169","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। मल्हीपुर-बाबागंज मार्ग स्थित भगवानपुर निबिया चौराहे के निकट बुधवार को हुए सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। जबकि मोटर साइकिल चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बहराइच के थाना नवाबगंज के ग्राम उमारिया नंदा गांव (बसौवा) निवासी विजय कुमार विश्वकर्मा (29) बुधवार को मोटरसाइकिल से ससुराल आया था, जहां से वह अपने साले मनोज कुमार की पत्नी सुनीता देवी (35) व उसके पुत्र रुद्रसेन (01) को अपनी बाइक पर बैठाकर मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जोगिया के मजरा नरैनापुर उसके मायके छोड़ने जा रहा था।
बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग स्थित मल्हीपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर निबिया चौराहे के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटर साइकिल सवार विजय, सुनीता देवी व रुद्रसेन सड़क पर गिर गए। इस दौरान रुद्रसेन पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने रुद्रसेन को मृत घोषित कर दिया। जबकि विजय कुमार व सुनीता देवी का इलाज किया जा रहा था। इलाज के दौरान सुनीता ने भी दम तोड़ दिया। विजय की हालत गंभीर बताई जा रही है। मल्हीपुर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर हर्षवर्धन सिंह का कहना है कि विजय कुमार की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।