फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

वर्दी में नजर आएं मीटर रीडिंग लेने वाले कर्मचारी

Fri, 01 Jul 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। मीटर रीडिंग के दौरान होने वाली गड़बड़ी रोकने के लिए अब मीटर रीडिंग लेने वाले कर्मचारियों को वर्दी में आने के साथ ही गले में विभागीय परिचय पत्र भी पहनना होगा। इसके लिए विद्युत विभाग जरूरी व्यवस्था प्राथमिकता पर पूरी कराए। यह निर्देश जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने दिया। वह कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विद्युत वितरण एवं राजस्व वसूली की बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। उन्होंने निर्देश दिया कि जिले के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को पंजिका में दर्ज कर उनका त्वरित निस्तारण कराया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि बिजली की बार-बार कटौती का लेखा जोखा रजिस्टर में अंकित कर इसे रोकने के लिए कारगर कदम भी उठाए जाएं ताकि उपभोक्ताओं को कोई परेशानी न होने पाए। अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि लाइन हानि को 10 प्रतिशत से कम के स्तर पर लाने के साथ ही जिले में बिलिंग की संख्या भी बढ़ायी जाए। लेकिन इस बात का पूरा ध्यान रखा जाए कि टेबल बिलिंग न होने पाए। निर्देश दिया कि जिले के बड़े विद्युत बकायदारों के खिलाफ राजस्व एवं विद्युत विभाग की संयुक्त टीम बनाकर प्रवर्तन अभियान चलाकर बकाया वसूली की जाए। जिन प्रकरणों में ओटीएस में मामला निपटाया गया है, उसकी सूचना भी तहसीलों को देकर अपडेट कराया जाए।
विज्ञापन

कहा कि प्रत्येक माह में प्रवर्तन कार्य जैसे विच्छेदन, एफआईआर (प्रथम सूचना रिपोट) आदि की कार्रवाई कराते हुए इसकी सूचना भी प्रेषित की जाए। जिलाधिकारी ने जिले में मीटर रीडिंग करने वाले कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के साथ ही इनका दायित्व निर्धारित करने के लिए विभागीय स्तर पर वर्दी व परिचय पत्र भी उपलब्ध कराया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह, अपर जिलाधिकारी कमलेश चन्द्र, उपजिलाधिकारी रोहित, तहसीलदार जमुनहा अहमद फरीद खान, अधिशासी अभियंता विद्युत डीपी सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed