फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

लापता किशोरी का पता न चलने पर चौकी का घेराव

Wed, 18 May 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। सिरसिया थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी मंगलवार सुबह चार बजे घर से नित्य क्रिया के लिए निकली और वापस लौट कर नही आयी। परिवारजनों द्वारा की गयी तलाशी के दौरान किशोरी के पिता को उसका मोबाइल खुली हालत में मिल। उसमें लगा सिम नदारद था। इस मामले में परिजनों ने पड़ोस की ही एक अन्य लड़की के खिलाफ किशोरी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए एक तहरीर जोखवा चौकी पुलिस को दी। 24 घंटे बाद भी लापता किशोरी का पता न चलने से नाराज व आक्रोशित परिवारजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बुधवार को जोखवा पुलिस चौकी का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत करा कर धरना प्रदर्शन खत्म कराया। बताया जाता है कि गांव निवासी चौदह वर्षीय किशोरी का गांव की ही एक अन्य किशोरी से काफी मेलजोल था। मंगलवार सुबह चार बजे किशोरी घर से नित्य क्रिया के लिए तो निकली लेकिन घर वापस लौटकर नही आयी। परिवारीजनों ने पड़ोस में रहने वाली किशोरी की सहेली पर पुत्री को गायब करने का आरोप लगाते हुए जोखवा चौकी पुलिस को एक तहरीर दी। पुलिस द्वारा इस मामले में अभी तक कुछ भी कार्रवाई न किए जाने से आक्रोशित लोगों ने बुधवार को परिवारीजनों के साथ मिलकर जोखवा पुलिस चौकी का घेराव कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed