फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

गर्भवती की सुरक्षा के लिए 31 मई तक चलेगा जागरूकता अभियान

Fri, 29 Apr 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए एक मई से ‘एक कदम सुरक्षित मातृत्व की ओर’ अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चलने वाले इस अभियान में गर्भावस्था और प्रसव उपरांत महिलाओं के पोषण पर विशेष जोर दिया जाएगा। अभियान के तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर गर्भवती और धात्री महिलाओं को चिह्नित कर सूचीबद्ध करेंगी।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. उदय नाथ ने बताया कि गर्भवती को एनीमिया मुक्त बनाने और सुरक्षित प्रसव को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ‘एक कदम सुरक्षित मातृत्व की ओर’ अभियान की शुरुआत एक मई से करने जा रहा है। इसे लेकर सभी सीएचसी के अधीक्षकों सहित बीपीएम एवं बीसीपीएम को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अभियान जिले के सभी ब्लाकों, ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों पर 31 मई तक चलाया जाएगा। वहीं जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता आरती कुमारी ने बताया कि अभियान के दौरान गर्भवतियों को दवा देने के साथ ही उनका फालोअप भी लिया जाएगा।
विज्ञापन

इस अभियान का मकसद सभी गर्भवती व धात्री महिला तक आयरन, कैल्शियम, एलबेंडाजोल व फॉलिक एसिड की गोलियों की उपलब्धता सुनिश्चित करना, गर्भवती में इन दवाओं के प्रति उत्पन्न भ्रांतियों व मिथकों को दूर करना और समय से दवा के सेवन को लेकर जागरूक करना है। इसके साथ ही गर्भवती को प्रसव पूर्व सभी जांच के लिए जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी अभय कुमार ने बताया कि अभियान दो चरणों में चलेगा। पहले चरण में एक मई से 24 मई तक लाभार्थियों को सभी स्वास्थ्य इकाइयों की ओपीडी एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान व वीएचएसएनडी सत्र के माध्यम से जन जागरूकता लाई जाएगी। दूसरे चरण में 25 मई से 31 मई तक मापअप सप्ताह के तहत क्षेत्र की छूटी हुई गर्भवती व धात्री महिलाओं को आयरन, कैल्शियम, फोलिक एसिड व एलबेंडाजोल की गोलियों के वितरण के साथ ही स्वास्थ्य व पोषण संबंधी जानकारियां व सेवाएं दी जाएगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed