फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

Tue, 01 Mar 2022 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। विभूतिनाथ मंदिर सहित जिले के अन्य प्रमुख शिवालयों में मंगलवार को महाशिवरात्रि पर भोर से ही हर-हर महादेव के जयकारे लगने लगे। दिनभर में हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु कतारबद्ध देखे गए। इस दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। कोई असुविधा न हो इसके लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के साथ महिला व पुरुष पुलिस कर्मी सहित पीएसी के जवानों को तैनात किया गया।
विज्ञापन

फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को मनाए जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व पर मंगलवार को जिले के लोगों में खासा उत्साह दिखा। गुलाबी ठंड के बावजूद सोहेलवा जंगल स्थित पांडव कालीन विभूतिनाथ मंदिर पर लोग भोर से ही जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध हो गए। सुबह शुरू हुआ जलाभिषेक का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। इस दौरान श्रद्धालु दिनभर कतारबद्ध देखे गए। भक्तों ने गुप्त गंगा से जल लाकर देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

साथ ही भिनगा नगर के राजर्षि काली मंदिर स्थित शिवालय, तीन शिवाला मंदिर, गिलौला के सदाशिव महादेव, झारखंडी महादेव, जमुनहा के जगपतीनाथ, इकौना के बेचूबाबा, कटरा के बनीनाथ मंदिर, कलेक्ट्रेट स्थित शिवाला शिवजी महराज सहित अन्य प्राचीन शिवालयों में श्रद्धालु आने लगे। श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य देव महादेव का दूध, गंगा जल, शहद, रोली, चंदन, अक्षत, बेलपत्र, मदार, धतूर, गांजा, बेर, गन्ना व गुड़ से जलाभिषेक कर सुख व समृद्धि की कामना की। वहीं, महाशिवरात्रि पर सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर माता उमा व शिवजी का पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भिनगा, इकौना, जमुनहा व गिलौला में शिव विवाह की झांकी भी निकाली गई। इसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। शिवालयों में आने वाली भीड़ को देखते हुए स्टेटिक मजिस्ट्रेट व थाना प्रभारी दलबल के साथ मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीएम नेहा प्रकाश व एसपी अरविंद कुमार मौर्य सहित अन्य अधिकारियों ने भी मंदिर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं, सिरसिया के प्राचीन स्वर्ण प्रस्तरी आश्रम में शिवरात्रि पर रुद्राभिषेक के साथ भंड़ारे का आयोजन किया गया जिसमें पहुंचे लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed