फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

किसानों को बताया ड्रोन से उर्वरक छिड़कने का तरीका

Tue, 08 Feb 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किसानों को नवीन कृषि तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्हें नवीन कृषि यंत्रों के बारे में जागरूक बनाकर इनके उपयोग के तौर तरीकों के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या की ओर से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को ड्रोन से किए जाने वाले उर्वरक के छिड़काव के तौर तरीके के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञानियों ने इकौना के ग्राम चिचड़ी निवासी किसान राजेश यादव के खेत पर सरसों एवं गेहूं की फसल पर ड्रोन द्वारा फर्टिलाइजर स्प्रे का सफल प्रशिक्षण दिया गया। किसानों को बताया गया कि 4 घंटा ड्रोन की बैटरी चार्ज होने पर 2 से 3 एकड़ खेत में दवा का छिड़काव किया जा सकता है। यह ड्रोन कम ऊंचाई पर उड़ान भरकर छोटे आकार के खेतों में भी कार्य कर सकता है। इतना ही नहीं इसके माध्यम से अधिक ऊंचाई वाली औद्योगिक फसलों में फर्टिलाइजर तथा कीट एवं रोगों से संबंधित दवाओं का भी आसानी से छिड़काव किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed