{"_id":"6202ac273f5e4b546e1c30bb","slug":"shravasti-srawasti-news-lko6169778187","type":"story","status":"publish","title_hn":"तराई ने ओढ़ी कोहरे की चादर, बदला मौसम का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तराई ने ओढ़ी कोहरे की चादर, बदला मौसम का मिजाज
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में मौसम स्थिर बना हुआ है। मंगलवार को समूची तराई पूरे दिन कोहरे की घनी चादर में लिपटी रही। पूरे दिन धूप न निकलने के कारण तापमान लगभग स्थिर बना हुआ है। बर्फीली हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ती जा रही है।
बर्फीली पछुआ हवाओं के कारण समूची श्रावस्ती मंगलवार दिन भर घने कोहरे की चपेट में रही। सुबह न्यूनतम पारा 7 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा, जबकि हवा की रफ्तार नौ किलोमीटर प्रति घंटा रही। इसके चलते सुबह शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में नगरीय क्षेत्रों में रहने वाले रिक्शा चालक व मजदूर पेशा लोग सुबह शाम कंपकपाते देखे जा रहे हैं। इसके बाद भी प्रशासन की ओर से भिनगा व इकौना नगर सहित जिले के अन्य प्रमुख कस्बों में ठंडे हो चुके अलाव को पुन: जलाने की याद नहीं आ रही है। भिनगा नगर के ईदगाह बस स्टैंड से लगभग दो सौ लोग प्रतिदिन बस पकड़ कर बहराइच, बलरामपुर, गोंड़ा आदि शहरों की ओर जाते है।
इसके बाद भी यहां न तो यात्रियों को ठंड से बचाने के लिए कोई शेड बनाया गया और न ही अलाव के लिए कोई व्यवस्था ही की गई। ऐसे में यात्री ठिठुरते दिखाई दे रहे है। ऐसा ही कुछ हाल दहाना बस स्टैंड, मंगल भट्ठा, खैरीमोड़, सरस्वती शिशु मंदिर, छावनी तिराहा, तहसील तिराहा, खरगौरा मोड़, सिरसिया बस स्टैशंड, दुर्गामाता मंदिर, लक्ष्मननगर, भंगहा, रतनापुर, बदला, नासिरगंज, जमुनहा, मल्हीपुर तिराहा, मोहनीपुर तिराहा, लक्ष्मननगर मोड़, खुटेहना मोड़, कटरा सहित कई अन्य प्रमुख कस्बों व तिराहों एवं चौराहों का है।