{"_id":"61f03ee277c80c4b94188761","slug":"shravasti-srawasti-news-lko6150783108","type":"story","status":"publish","title_hn":"छाई रही बदली, जलभराव से दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छाई रही बदली, जलभराव से दिक्कत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। तराई में दो दिन हुई बरसात के बाद मंगलवार को तीसरे दिन भी बादल छाए रहे। इस बीच चली सर्द हवा ने लोगों को ठिठुरने पर विवश कर दिया। वहीं, बरसात के बाद जगह-जगह कीचड़ व जलभराव की समस्या के चलते लोगों की दुश्वारियां अब भी बरकरार हैं।
तराई में रविवार व सोमवार रात झमाझम बरसात हुई। ऐसे में खेत व खलिहान सहित नगर व गांव की गलियों, मार्गों व खाली स्थानों पर जलभराव हो गया। मंगलवार को दूसरे दिन भी बादल छाए रहे। इस बीच चली हवाओं के कारण लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा। वहीं, अलाव के लिए जगह-जगह रखी लकड़ियां भीग जाने के कारण नहीं जल सकीं। इस वजह से लोग ठंड से ठिठुरते रहे। दूसरे दिन हुई इस बरसात ने सरसों सहित दलहनी फसलों व आलू की खेती करने वाले किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों का मानना है कि यदि धूप न निकली तो उनकी फसल को नुकसान होगा।
वहीं, बरसात ने नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है। बरसात के बाद भिनगा व इकौना नगर सहित जिले के अन्य कस्बों व बाजारों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह कीचड़ व जलभराव की समस्या हो गई है। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को मौसम साफ रह सकता है।