फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

शैक्षिक भ्रमण पर तपोस्थली पहुंचा छात्रों का दल

Tue, 28 Dec 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
shravasti
कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती मंगलवार को छात्र छात्राओं से गुलजार रही। बलरामपुर के राम चंद्र स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलुआ मोड़ से शैक्षिक भ्रमण पर पहुंचे छात्रों के दल ने तपोस्थली के विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर उसकी एतिहासिक जानकारी ली।
विज्ञापन

छात्रों का दल मंगलवार को प्रधानाचार्य गंगाराम शर्मा की अध्यक्षता में शैक्षिक भ्रमण के लिए बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती पहुंचा। दल में शामिल छात्र छात्राओं ने सहेट महेट, गंधकुटी, शिवली स्तूप, आनंद बोधि, कौशांबी कुटी, सूर्य कुंड, अंगुलिमाल स्तूप, पूर्वा राम विहार आदि का भ्रमण किया। प्रधानाचार्य ने छात्र छात्राओं को तपोस्थली की एतिहासिकता के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बच्चों के भ्रमण का उद्देश्य बताते हुए कहा कि ऐसे भ्रमण से बच्चों को पुरातन चीजों को जानकारी मिलती है। साथ ही उन्हें एतिहासिक स्थलों का पूर्ण ज्ञान होता है। श्रावस्ती भगवान बुद्ध की तपोस्थली है। यहां देश-विदेश के लोग आते हैं और पूजा अर्चना करते हैं। भारतीय पुरातत्व विभाग के लोग तपोस्थली के विभिन्न मूमेंटों को संजोते हैं और उसका संरक्षण करते हैं। इस दौरान उनके साथ अभिषेक श्रीवास्तव, कौशल मिश्रा ,नवनीत तिवारी, ग्रीष्म गुप्ता आदि शिक्षक शिक्षिकाए व छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed