फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

दिव्य काशी भव्य काशी के तहत होंगे भजन व आरती

Thu, 09 Dec 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। भाजपा जिला इकाई के अभियानों व कार्यक्रमों के दृष्टिगत जिला कार्यालय भिनगा में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रभारी ने की। बैठक के दौरान जिला प्रभारी राहुलराज रस्तोगी ने कहा कि जन-जन के विकास के लिए संकल्पित भाजपा के कार्यकर्ता पूरे वर्ष किसी ना किसी अभियान व कार्यक्रम के माध्यम से बूथ स्तर पर जनता से जुड़े रहे हैं। ऐसे में मौजूदा समय जिले में चल रहे मेरा परिवार भाजपा परिवार सदस्यता अभियान को और गति देनी होगी। प्रत्येक बूथ पर 50 से 100 नए सदस्यों को 7505403403 पर मिस्ड काल के माध्यम से सदस्य बनाया जाए।
विज्ञापन

साथ ही 12 दिसंबर तक चलने वाले स्वच्छता अभियान के तहत जिले के प्रमुख मंदिरों, मठों, मुख्य बाजारों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, विद्यालयों, बस स्टैंड सहित सार्वजनिक स्थानों पर सफाई कर जनता को स्वच्छता का संदेश देने का कार्य करना है। उन्होंने कहा कि 11 दिसंबर को बलरामपुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरयू परियोजना का उद्घाटन करेंगे। 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भव्य उद्घाटन करेंगे। इस दौरान दिव्य काशी भव्य काशी के तहत जिले के सभी शक्ति केंद्रों पर भजन, आरती व अभिषेक कर इन दिव्य क्षणों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

रात में बूथ समिति के सभी कार्यकर्ता घरों में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाएंगे। 16 से 31 दिसंबर के बीच उत्तर प्रदेश में छह यात्राएं निकाली जाएंगी। अवध क्षेत्र की यात्रा अंबेडकरनगर से शुरू होकर अयोध्या, गोंडा व बलरामपुर होते हुए श्रावस्ती पहुंचेगी। 26 से 31 दिसंबर के मध्य ही जिले में मोर्चों के सम्मेलन हैं, जिसमें अनुसूचित, युवा, महिला, पिछड़ा व किसान सम्मेलन प्रमुख हैं। बैठक में जिले के पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed