फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti news

साइकिल जनादेश यात्रा निकालकर सपाइयों ने बताईं नीतियां

Wed, 22 Sep 2021 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
shravasti news
श्रावस्ती। केंद्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों व सपा सरकार के कार्यकाल में हुए जन कल्याणकारी कार्यों की जानकारी आम जन तक पहुंचाने के लिए सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को साइकिल जनादेश यात्रा निकाली। गिलौला के गोसाईपुरवा से निकाली गयी साइकिल यात्रा के समापन पर एक जनसभा का आयोजन भी हुआ।
विज्ञापन

सपा के वरिष्ठ नेता अमर यादव ने यात्रा का शुभारंभ किया। इसमें शामिल पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों द्वारा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांवों में जाकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संदेश लोगों को सुनाया गया। साथ ही इस दौरान लोगों को समाजवादी पार्टी की नीतियों, भाजपा सरकार की वास्तविकता (बदहाल कानून व्यवस्था, काले कृषि कानून, बेरोजगारी, महिलाओं के साथ हो रहे अपराध) और पिछली समाजवादी सरकार में किए हुए विकास कार्यों के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान गोसाईपुरवा में एक जनसभा का आयोजन भी हुआ। सपा नेताओं ने कहा कि योगी सरकार में सभी के साथ अन्याय हो रहा है। कमर तोड़ महंगाई ने लोगों के मुंह का निवाला तक छीन लिया है। इस लिए ऐसी जन विरोधी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed