फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti news

पेयजल व शौचालय की व्यवस्था में मिलीं खामियों को एक माह में करें दुरुस्त

Wed, 08 Sep 2021 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
shravasti news
श्रावस्ती। जिले के सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का सर्वे करा कर यह देखा जाए कि सभी विद्यालयों में बच्चों के लिए पेयजल, शौचालय में जलापूर्ति व्यवस्था में कमियां हैं या नहीं। अगर कहीं कमी मिले तो उन विद्यालयों की सूची बना कर एक माह में अभियान चला कर उन्हें दुरुस्त करवाया जाए। जिससे बच्चों को पढ़ाई के दौरान कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

यह बातें जमुनहा क्षेत्र में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान जिले के नोडल अधिकारी व प्रदेश के प्रमुख सचिव नियोजन आमोद कुमार ने कहीं। उन्होंने क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मिश्र पुरवा, प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर, करनपुर एवं प्राथमिक/ उच्च प्राथमिक विद्यालय नासिरगंज का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर बच्चे को शिक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मकसद को पूरा करने के लिए बच्चों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें, यूनिफॉर्म एवं मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान बच्चों के लिए पेयजल, शौचालयों में जलापूर्ति का संचालन न होने पर बीईओ सुनीता वर्मा को समस्याएं दूर कराने का निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी टीके शिबु, मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव, तहसीलदार नारायण सिंह, खंड विकास अधिकारी डॉ. जितेंद्र नाथ दुबे, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं सचिव उपस्थित रहे। इसके बाद उन्होंने लार्ड कृष्णा कृषि इंटर कॉलेज पटना वीरगंज में स्थापित बाढ़ राहत शिविर का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed