{"_id":"60df52368ebc3e8c0a596f28","slug":"shravasti-news-srawasti-news-lko5851911159","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी नर्सिंग होम से पीएम केयर फंड से दिया गया वेंटीलेटर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी नर्सिंग होम से पीएम केयर फंड से दिया गया वेंटीलेटर बरामद
विज्ञापन
श्रवस्ती। प्रधानमंत्री केयर फंड से दान में दिया गया वेंटीलेटर शुक्रवार एक निजी नर्सिंग होम में देखा गया। इसकी शिकायत पर पुलिस व एसडीएम भिनगा की संयुक्त टीम ने छापा मारा। वहां वेंटीलेटर से जुड़े कुछ उपकरण तो मिले लेकिन वेंटीलेटर गायब था। पूछताछ में नर्सिंग होम के कर्मचारियों ने वेंटीलेटर लगे होने की पुष्टि की। इस पर टीम ने नर्सिंग होम में कार्यरत चिकित्सक व अन्य कर्मचारियों को कोतवाली लाकर नर्सिंग होम सील कर दिया।
कोविड काल में जब जिले में स्वास्थ्य उपकरणों को लेकर हाहाकार मची थी तो उस समय प्रधानमंत्री केयर फंड से यहां कुछ वेंटीलेटर प्राप्त हुए थे। शुक्रवार को एक व्यक्ति द्वारा भिनगा में संचालित लखनऊ नर्सिंग होम में प्रधानमंत्री केयर फंड द्वारा दिए गए वेंटीलेटर का इस्तेमाल होने की सूचना डीएम टीके शिबु को दी गई। इस सूचना के बाद डीएम ने एसडीएम भिनगा राजेश मिश्रा व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर नर्सिंग होम में छापा मारा जहां पूरा वेंटीलेटर तो नहीं बरामद हुआ, लेकिन इस बात की पुष्टि डीएम को मिले वीडियो से हो गई कि यहां वेंटीलेटर लगा हुआ था। इस पर टीम ने जब वहां के कर्मचारियों से पूछताछ की तो कुछ ने दोपहर बारह बजे तक नर्सिंग होम में वेंटीलेटर होने की पुष्टि की, लेकिन वेंटीलेटर अचानक कहां गायब हो गया इसकी जानकारी नहीं दे पाए।
इसी के बाद जब एसडीएम ने नर्सिंग होम का लाइसेंस मांगा तो प्रबंधन नहीं दिखा पाया। ऐसे में संयुक्त टीम ने नर्सिंग होम को सील कर दिया जबकि वहां कार्यरत कर्मचारी को कोतवाली ले आए। इस संबंध में एसीएमओ डॉ. मुकेश मातनहेलिया ने बताया कि पूछताछ के दौरान कर्मचारियों द्वारा वेंटीलेटर लगे होने की जानकारी दी गई, लेकिन यह वेंटीलेटर उन्हें कैसे मिला। इसकी जानकारी अभी उपलब्ध नहीं हो पा रही है जबकि जिले में पीएम केयर फंड से मिले वेंटीलेटर उपलब्ध हैं। यही नहीं जो वेंटीलेटर नर्सिंग होम में देखा गया है वो भेल कंपनी द्वारा दिया गया है जबकि इस कंपनी ने श्रावस्ती में कोई भी आपूर्ति व दान नहीं दिया है। यह किसी अन्य जनपद से लाया हुआ वेंटीलेटर हो सकता है। प्रभारी निरीक्षक भिनगा बृजेश द्विवेदी का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर मौजूद है। तहरीर के मुताबिक एफआईआर दर्ज की जाएगी।