फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti news

राज्यमार्ग का मिला दर्जा फिर भी नहीं शुरू हुआ निर्माण कार्य

Sun, 09 May 2021 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
shravasti news
जमुनहा (श्रावस्ती)। ककरदरी-बहराइच मुख्यमार्ग को जनवरी माह में ही राज्यमार्ग का दर्जा दिया जा चुका है। इसके नव निर्माण के लिए मुख्यमंत्री की ओर से आवश्यक धनराशि भी जारी की गई थी। इसके बावजूद सड़क निर्माण का कार्य अब तक प्रारंभ नहीं हो सका है। ऐसे में क्षेत्रवासी आज भी हिचकोले खाते हुए सफर करने को विवश हैं। वहीं, मार्ग पर जलभराव की समस्या लोगों की परेशानी बढ़ा रही है।
विज्ञापन

बहराइच ककरदरी मार्ग खस्ताहाल है। मार्ग पर जगह जगह बने गड्ढे व उसमें कीचड़ व जलभराव की समस्या क्षेत्रवासियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। समस्या से निजात दिलाने के लिए कई बार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय लोगों के साथ सड़क पर उतर कर धरना प्रदर्शन व चक्का जाम भी किया था। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित कई ज्ञापन भी सौंपे गए थे। जिसमें क्षेत्र वासियों ने जर्जर मार्ग को क्षेत्र की विकास की राह में रोड़ा बताते हुए इसके उच्चीकरण की मांग की गई थी।
विज्ञापन

इसे संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विगत जनवरी माह में इसे राज्य मार्ग का दर्जा देते हुए इसके उच्चीकरण के लिए आवश्यक धनराशि भी जारी किया था। साथ ही सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया भी प्रारंभ कराई गई थी। लेकिन विभागीय हीला हवाली के कारण अब तक मार्ग के उच्चीकरण का कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। ऐसे में विगत दिनों हुई बरसात के बाद मार्ग पर उत्पन्न व कीचड़ व जलभराव से होकर लोग आने जाने को विवश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं कई स्थानों पर लोगों के घरों का पानी भी मुख्य मार्ग पर एकत्र हो रहा है। ऐसे में जहां वाहन चालकों को असुविधा हो रही है। वहीं लोग हिचकोले खाते हुए मार्ग पर सफर करने को विवश देखे जा रहे हैं। मार्ग पर बने गड्ढों के कारण अक्सर भारी भार वाहन फसते रहते हैं। इससे कई बार घंटों मार्ग पर आवागमन भी बाधित होता रहता है। जिस पर ध्यान न देने से क्षेत्र में जनाक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed