{"_id":"68f3df1baa15ad1fec08a814","slug":"shravasti-market-is-full-of-pride-shopping-exceeds-20-crores-shravasti-news-c-104-1-srv1004-115029-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: श्रावस्ती में इतराया बाजार, खरीदारी 20 करोड़ पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: श्रावस्ती में इतराया बाजार, खरीदारी 20 करोड़ पार
Sun, 19 Oct 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
धनतेरस पर पूजा के सामान की खरीदारी करतीं महिलाएं। - संवाद
श्रावस्ती। बाजारों में धनतेरस का आगाज हो चुका है। कोई मुहूर्त देखकर खरीदारी कर रहा है तो कोई पूरे दिन को शुभ मानकर अपनी जरूरत के सामान खरीदने में जुट गया है। शनिवार को बर्तन, कपड़ा, सर्राफा व पूजन सामग्री की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ी। वाहन शोरूमों में भी खरीदार उमड़े रहे। हालांकि दो दिन धनतेरस होने से व्यापारी रविवार को खरीदारी बढ़ने की उम्मीद लगा रहे हैं। पहले दिन जिले भर में तकरीबन 20 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ।
भगवान धन्वंतरि, कुबेर व यम देव की विशेष पूजा के पर्व धनतेरस को लेकर शनिवार को जिले के प्रमुख बाजार गुलजार रहे। ग्राहकों की भारी भीड़ बजारों में उमड़ी और जमकर खरीदारी की गई। मिट्टी के दीये से लेकर सोने-चांदी के आभूषणों तक की खरीदारी के लिए लोग सुबह से ही दुकान पहुंचने लगे और यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
बर्तन की दुकानों पर सजे स्टील व नॉनस्टिक के बर्तनों की चमक ग्राहकों को दिन भर लुभाती रही और परंपरागत बर्तनों के बजाय नॉनस्टिक बर्तनों की खरीदारी अधिक हुई। लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की दुकानों पर भी लोगों ने अपनी पसंद की मूर्तियों की खरीदारी की।
विज्ञापन
पूजा के लिए दीपक, आरती थाल, भगवान के वस्त्र व माला की भी खूब बिक्री हो रही है। महंगाई के बावजूद सर्राफा की दुकानों पर भी लोग खरीदारी करने में जुटे हैं। परंपराओं के निर्वहन व महंगाई दोनों को साधने के लिए लोग हल्के जेवरों को अधिक तरजीह दे रहे हैं।
इसी तरह कपड़े व मिठाई आदि की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ लगी है। कुछ वर्षों से दीपावली पर झाड़ू खरीदने की भी परंपरा चल पड़ी है। ऐसे में बाजार की हर दुकान पर झाड़ू की बिक्री देखी गई। सर्राफा व्यापार एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने बताया कि इस बार दीपावली में करीब 50 करोड़ से अधिक की बिक्री होने का अनुमान है।