{"_id":"67deec87eee1ce230c0326d6","slug":"shravasti-lekhpal-who-took-bribe-in-the-name-of-getting-flood-relief-grant-arrested-was-absconding-for-a-lon-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती: बाढ़ राहत का अनुदान दिलाने के नाम रिश्वत लेने वाला लेखपाल गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहा था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती: बाढ़ राहत का अनुदान दिलाने के नाम रिश्वत लेने वाला लेखपाल गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहा था फरार
Sat, 22 Mar 2025 10:29 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, श्रावस्ती
अमर उजाला संवाद, श्रावस्ती
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 22 Mar 2025 10:29 PM IST
सार
Lekhpal in Shravasti: यूपी के श्रावस्ती जिले में एक लेखपाल रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हुआ है। वह बीते कुछ समय से फरार भी चल रहा था।
विज्ञापन
लेखपाल को किया गया गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बाढ़ राहत का अनुदान दिलाने के नाम पर पीड़ित से रिश्वत लेने के आरोप में लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। दहावर कला गांव में फरवरी 2023 में वीडियो वायरल हुआ था। इसमें गांव निवासी अजहरुद्दीन से तत्कालीन हल्का लेखपाल प्रेम नरायन राणा ने बाढ़ राहत अनुदान दिलाने के नाम पर रिश्वत ली थी।
विज्ञापन
इसके बाद भी किसान को अनुदान नहीं मिला। तब किसान ने वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद लेखपाल ने पीड़ित से गाली-गलौज की। इस पर पीड़ित किसान ने मामले की शिकायत की। इस पर इकौना थाने में आठ फरवरी 2023 को सिरसिया के ग्राम भचकाही निवासी लेखपाल प्रेम नरायन राणा विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
लेखपाल ने हाईकोर्ट की शरण ले ली। बाद में मामला हाईकोर्ट में खारिज हो गया। इसके बाद से लेखपाल लापता था। शनिवार को प्रभारी निरीक्षक इकौना अश्वनी कुमार दूबे ने आरोपी को मल्हीपुर तहसील गेट के पास से गिरफ्तार कर संबंधित मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। वहां से आरोपी लेखपाल को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन