{"_id":"6a676afbefe527b09407efb0","slug":"shravasti-dispute-between-two-students-over-drinking-water-one-injured-the-other-in-a-knife-attack-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पानी पीने को लेकर दो छात्रों में विवाद, एक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पानी पीने को लेकर दो छात्रों में विवाद, एक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर किया घायल
Mon, 27 Jul 2026 07:58 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 27 Jul 2026 07:58 PM IST
सार
दोनों छात्रों के बीच भोजन अवकाश के दौरान पानी पीने को लेकर विवाद हुआ था जिस पर एक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
चाकू से हुए हमले में घायल सूरज कश्यप
- फोटो : amar ujala
विस्तार
इकौना क्षेत्र के जगतजीत इंटर कॉलेज में सोमवार को भोजन अवकाश के समय पानी पीने को लेकर दो छात्रों में विवाद हो गया। कक्षा 11 के छात्र ने कक्षा आठ के छात्र सूरज कश्यप की पीठ पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य राम बिहारी बाजपेयी ने एंबुलेंस से घायल छात्र को इकौना सीएचसी पहुंचाया। यहां उसका उपचार किया गया।
प्रधानाचार्य ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी ने बताया कि दोनों अभिभावकों ने आपस में समझौता कर लिया है। हमें कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन