{"_id":"6508a1fa45308f6e7f001bd4","slug":"shravasti-at-third-place-in-igrs-ranking-srawasti-news-c-104-1-srv1002-1354-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: आईजीआरएस रैंकिंग में श्रावस्ती तीसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: आईजीआरएस रैंकिंग में श्रावस्ती तीसरे स्थान पर
Tue, 19 Sep 2023 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। आईजीआरएस की सितंबर माह की रैंकिंग में जिला प्रदेश में तीसरा स्थान पर आया है। डीएम कृतिका शर्मा ने बताया कि सरकार की ओर से सितंबर माह में आईजीआरएस की रैंकिंग जारी की गई है। जिसमें श्रावस्ती ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके लिए सभी अधिकारी व कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। कहा, जन शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। जिससे जिला पहली पायदान पर आ सकें। उन्होंने अधिकारियों को जनशिकायतों के निस्तारण की कार्रवाई निर्धारित तिथि के अंदर करते हुए उसकी आख्या अपलोड करने की सलाह दी है।
करंट से मोर की मौत
श्रावस्ती। इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम इमरान पुरवा कैलासपुर चौराहे पर रविवार एक मोर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। सूचना पर पहुंचे राजकीय पशु चिकित्सालय के चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
करंट से मोर की मौत
श्रावस्ती। इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम इमरान पुरवा कैलासपुर चौराहे पर रविवार एक मोर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। सूचना पर पहुंचे राजकीय पशु चिकित्सालय के चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन