फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Short circuit fire, 21 bigha crop burnt

Shravasti News: शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, 21 बीघा फसल जली

Wed, 19 Apr 2023 09:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 19 Apr 2023 09:40 PM IST
विज्ञापन
Short circuit fire, 21 bigha crop burnt
कटरा (श्रावस्ती)। थाना क्षेत्र केअमारे भरिया गांव में बुधवार को शाॅर्ट सर्किट से गेहूं के खेत में आग लग गई। ग्रामीण जब तक कुछ करते आग की लपटों में करीब 21 बीघा फसल जल कर राख हो गई। मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग को काबू किया। नवीन मॉडर्न थाना कटरा के ग्राम अमारे भरिया स्थित एक गेहूं के खेत में बुधवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग को काबू किया।
विज्ञापन

इस अग्निकांड में आशुतोष पुत्र अमरनाथ का आठ बीघा, हवलदार पुत्र संतशरन का पांच बीघा, सावित्री पत्नी स्वामीनाथ का चार बीघा, शिवकुमार पुत्र राम मूरत का चार बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। इस दौरान मौके पर पहुंचे राजस्वकर्मी क्षति का आकलन कर रहे हैं। अग्निकांड में कोई हताहत नहीं हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed