फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Shops open in lockdown, people traveling without masks

लॉकडाउन में खुलीं दुकानें, बिना मास्क घूमे लोग

Sun, 09 Aug 2020 09:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Shops open in lockdown, people traveling without masks
श्रावस्ती। जिले में लॉकडाउन के दूसरे दिन रविवार को भी कई हिस्सों में दुकानें खुली रहीं। इसमें भिनगा की नई बाजार व ईदगाह चौराहा भी शामिल है। जहां दुकानदारों में न तो जीवन की परवाह दिखी और न ही प्रशासन का भय। पुलिस की मौजूदगी में दुकानदार बेखौफ अपनी दुकान खोलकर बिक्री करते दिखे। वहीं कई जगहों पर लोग बिना मास्क के टहलते नजर आए।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप जिले में लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को जिले के बीस लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं अब तक जिले में 259 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। यही स्थिति देश व प्रदेश की भी है। जिसे देखते हुए शासन की ओर से शनिवार व रविवार को दो दिवसीय लॉकडाउन की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन

इसके अनुपालन की जिम्मेदारी जिला व पुलिस प्रशासन को सौंपी गई है। प्रशासन की हीला हवाली कहें या व्यापारियों की हठधर्मिता, उनके द्वारा बेखौफ दुकान खोल कर सामान की बिक्री की जा रही है। ऐसा नजारा इकौना, गिलौला, जमुनहा सहित जिले के अन्य प्रमुख बाजार में दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे मुख्यालय भिनगा का ईदगाह तिराहा व नई बाजार भी अछूता नहीं रहा। जहां दुकानदारों में न तो जिंदगी की परवाह दिखी और न प्रशासन का भय। दुकानदार खुले आम दुकान के बाहर बैठ अपना रोजगार करते दिखे। इतना ही नहीं बाजार सहित जिले के मार्गों पर भी चहल पहल दिखी। कई स्थानों पर लोग बगैर मास्क टहलते नजर आए।
पहले भी व्यापारी फरमान की कर चुके अनदेखी
भिनगा नगर में दुकान खोलने के लिए तहसील प्रशासन की ओर से रोस्टर जारी किया गया था। इसके तहत एक दिन बाएं तो दूसरे दिन दाएं पटरी की दुकानें खुलने का आदेश था। जिसे दरकिनार कर एक सप्ताह से दुकानदार दोनों पटरियों की दुकानें खोल रहे हैं। जिसे बंद कराने के लिए अधिकारियों ने कई बार दावा तो किया, लेकिन दावे को पूरा नहीं कर सके।
जिले में अब तक मिले 259 संक्रमित
जिले में शनिवार तक कुल 16198 लोगों का नमूना जांच के लिए भेजा गया था। इनमें से 15963 की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। 235 लोगों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। इनमें से 259 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। जबकि 48 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी दो लोगों की रिपोर्ट नहीं आई। शनिवार को आरटीपीसीआर के 261 सैंपल लिए गए हैं। 403 एंटीजेंट टेस्ट कराए गए हैं। वहीं 320 लोगों की ट्रूनेट मशीन से जांच कराई गई। वहीं रविवार को 91 लोगों के एंटीजेंट टेस्ट किए गए हैं। जिले में अब तक पांच लोगों की कोरोना से मृत्यु हुई है। जबकि 53 लोग होम आइसोलेशन में भर्ती हैं।

जिले में 49 कंटेनमेंट जोन सक्रिय
स्वास्थ्य विभाग की ओर से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में कोरोना संक्रमितों के लिए 40 बेड सुरक्षित किए गए हैं। जिनमें से मात्र दो लोगों को भर्ती किया गया है, जबकि 38 बेड खाली हैं। वहीं लेबल वन हास्पिटल भंगहा में 51 बेड सुरक्षित किए गए है। जहां 38 लोगों का इलाज हो रहा है। वहीं 13 बेड अब भी खाली हैं। इसके साथ ही जिले में अब तक कुल 90 कंटेनमेंट जोन चिह्नित किए जा चुके हैं। इनमें 49 अब भी सक्रिय है। इनमें इकौना में 14, गिलौला में पांच, भंगहा में छह, जमुनहा में आठ, सिरसिया में नौ व भिनगा में सात कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed