फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Shobha Kumari Nishad became the BJP candidate

Shravasti News: शोभा कुमारी निषाद बनीं भाजपा की प्रत्याशी

Wed, 16 Apr 2025 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 16 Apr 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Shobha Kumari Nishad became the BJP candidate
​भिनगा तहसील में नामांकन करातीं भाजपा प्रत्याशी।
श्रावस्ती। नगर पालिका परिषद भिनगा के वार्ड नंबर नौ सिविल लाइन में सदस्य पद के लिए दो मई को मतदान कराया जाएगा। इसके लिए भाजपा ने शोभा कुमारी निषाद को अपना प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने मंगलवार को जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों के साथ भिनगा तहसील जाकर नामांकन कराया।
विज्ञापन

भिनगा के वार्ड संख्या नौ सिविल लाइन से सभासद रही सावित्री देवी निषाद की 28 जून 2024 को प्रसव के बाद मौत हो गई थी। इस रिक्त पद पर दो मई को मतदान होना है। नामांकन के अंतिम दिन भाजपा ने पूर्व सभासद प्रमोद निषाद की पत्नी व निवर्तमान सभासद की देवरानी शोभा कुमारी निषाद को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया। मंगलवार को उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष मिश्रीलाल वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा सहित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ दल बल सहित गाजे बाजे के साथ भिनगा तहसील पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल कराया।
विज्ञापन

सपा से सुधा यादव ने भरा परचा
नगर पालिका परिषद भिनगा के वार्ड नंबर नौ सिविल लाइन में सभासद पद के लिए होने वाले उपचुनाव में तीन प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। नामांकन के अंतिम दिन भाजपा से शोभा कुमारी निषाद के अलावा सपा से सुधा यादव पत्नी महेश यादव व निर्दल प्रत्याशी के रूप में किश्वर पत्नी राजू ने आरओ जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गौरव खड़ायत के सामने नामांकनपत्र पेश किया। नामांकनपत्रों की बुधवार को जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed