फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Shabby roads can cause accident in fog

जर्जर मार्ग कोहरे में बन सकते हादसे का सबब

Fri, 04 Dec 2020 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Shabby roads can cause accident in fog
श्रावस्ती। सीमा सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के बावजूद जमुनहा क्षेत्र के मुख्य मार्ग खस्ताहाल हैं। जिन्हें तमाम दावों के बावजूद गड्ढा मुक्त नहीं किया जा सका है। इन जर्जर मार्गों पर लोग हिचकोले खाते हुए सफर करने को विवश हैं। वहीं अब जब सुबह, शाम व रात को घना कोहरा पड़ने लगा है तो यह खस्ताहाल मार्ग किसी बड़ी दुर्घटना का सबब बन सकते हैं।
विज्ञापन

जिले के मार्गों की दशा सुधारने के लिए क्षेत्रवासियों की ओर से कई बार धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जा चुका है। इसके बावजूद मार्गों की दशा सुधारने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। जिन स्थानों पर मार्ग की मरम्मत भी कराई गई वहां गुणवत्ता विहीन निर्माण के कारण सड़कें अपना मूल स्वरूप खो चुकी हैं। जमुनहा क्षेत्र के संपर्क मार्गों के साथ जमुनहा बहराइच मुख्य मार्ग का भी यही हाल हैं। जगह जगह सड़क धसने व उसमें गड्ढे बन जाने के कारण आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

जमुनहा बहराइच मुख्य मार्ग बदहाल
जमुनहा। जमुनहा बहराइच मुख्य मार्ग पूरी तरह से जर्जर हैं। मल्हीपुर से जमुनहा इंडो नेपाल हाईवे तक मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। जिस पर विभाग की ओर से मिट्टी डालकर काम चलाया जा रहा है। ऐसे में वाहन चालक मार्ग पर जाने से परहेज करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं जगह जगह मार्ग धंसा होने के कारण यहां आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। विगत माह क्षेत्र भ्रमण पर आए डीएम टीके शिबु ने इटरौली से इंडो नेपाल हाइवे तक मार्ग मरम्मत का निर्देश दिया था। जिसे अब तक अमली जामा नहीं पहनाया जा सका है।
मरम्मत के साथ ही खराब हुई सड़क
तुलसीपुर। जमुनहा बहराइच मुख्य मार्ग को भिनगा बहराइच फोरलेन से जोड़ने वाले भेंसरी संपर्क मार्ग की अक्तूबर में मरम्मत कराई गई थी। गुणवत्ता विहीन निर्माण के कारण यह मार्ग मरम्मत के एक माह में ही अपना मूल स्वरूप खो चुका है। यही हाल नासिरगंज से दिकौली मोड़ मार्ग का भी है। जिसकी मरम्मत नहीं होने केे कारण मार्ग पर पैदल चलना भी दूभर बना हुआ है।

सभी मुख्य व संपर्क मार्गों की मरम्मत के लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके बावजूद यदि कहीं कोई खामी है तो जांच कराकर उसे दुरुस्त कराया जाएगा। - योगानंद पांडेय, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed