{"_id":"68224f063280e0ac7f014d69","slug":"seven-houses-burnt-due-to-cylinder-explosion-chaos-ensued-shravasti-news-c-104-1-srv1002-111208-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: सिलिंडर फटने से सात घर जले, अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: सिलिंडर फटने से सात घर जले, अफरातफरी
Tue, 13 May 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 13 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
बैभी गांव में गैस पाइप में रिसाव के कारण लगी आग के बाद मौके पर मौजूद जला सामान।
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। बैभी में बरातियों के लिए भोजन बनाते समय गैस पाइप में लीकेज के कारण आग लग गई। इस दौरान एक के बाद एक तीन सिलिंडर फट गए। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। इस दौरान आग की चपेट में आने से सात घर व एक अहाता जल गया। अग्निशमन कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग को काबू किया।
सोनवा क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर के मजरा बैभी निवासी ढोडे यादव की पुत्री का रविवार को विवाह था। इसमें बरातियों व रिश्तेदारों के लिए खाना बन रहा था। इस बीच गैस सिलिंडर की पाइप से गैस लीक होने के कारण पास में रखे सिलिंडरों में आग लग गई। जिससे तीन सिलिंडरों में ब्लास्ट हो गया। इस दौरान ऊपर लगे टेंट में आग लग गई। हवा की गति तेज होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग को बेकाबू देख ग्रामीणों ने सूचना पीआरवी व अग्निशमन विभाग को दी। जब तक अग्निशमन कर्मी पहुंचते गांव निवासी नारायण सोनकर, ननकऊ, गुरदास, लालजी, लक्ष्मी व सतीश का घर जलकर राख हो गया। इस दौरान आग की लपटों ने दुर्गेश के अहाते को भी अपनी चपेट में ले लिया। अग्निशमन कर्मियों ने पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से आग को काबू किया। आग की चपेट में आने से इन घरों में रखा कपड़ा, बर्तन, अनाज सहित करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति जल गई। अग्निकांड में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।