फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Seven and a half million check given for construction of Shriram temple

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए दिया साढ़े सात लाख का चेक

Sun, 31 Jan 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Seven and a half million check given for construction of Shriram temple
श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए प्रांत प्रचारक को चेक प्रदान करते पूर्व सांसद। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। श्रीराम जन्म भूमि अयोध्या में होने वाले भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए लोग खुले मन से दान कर रहे हैं। आरएसएस की ओर से शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में राम भक्तों ने मंदिर निर्माण के लिए करीब साढ़े सात लाख रुपये का चेक आरएसएस के सह प्रांत प्रचारक को सौंपा। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व सांसद मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक मनोज ने कहा कि अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हो यह प्रत्येक हिंदू जनमानस की भावना रही है। इसके लिए हिंदू समुदाय के लोगों ने कई कुर्बानियां भी दीं। आज वह शुभ घड़ी आ चुकी है। जब अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का भव्य मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। इस पुनीत कार्य के आप सभी भागी बनें। और खुले मन से मंदिर निर्माण के लिए सहयोग करें। इस मौके पर मौजूद राम भक्तों की ओर से पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने प्रांत प्रचारक मनोज व जिला प्रचारक जितेंद्र को सात लाख 47 हजार 508 रुपये का चेक प्रदान किया। कार्यक्रम में सुभाष सत्या, संजय कैराती पटेल, अनिरुद्ध मिश्र, नेकराम पांडेय, संजू तिवारी, साधुराम यादव, राजकुमार गौतम सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

मासूम ने मंदिर निर्माण के लिए सौंपा गुल्लक
श्रावस्ती। श्री राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत जिले के सभी नगर क्षेत्र तथा ग्राम पंचायतों में अभियान में लगी टोलियों द्वारा समर्पण राशि को एकत्रित किया जा रहा है। मकर संक्राति से शुरू हुआ यह अभियान एक माह तक अनवरत चलेगा। इसी क्रम में भिनगा मुख्यालय स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के पदाधिकारियों व क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवियों द्वारा स्वेच्छा से अपने सामर्थ्य के अनुसार अपनी समर्पण राशि समर्पित की। इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला के दो वर्षीय पुत्र पंडित कौटिल्य शुक्ला ने अपने गुल्लक में एकत्र की गई 1760 रुपये की राशि को राष्ट्रीय स्वयं संघ के सह प्रांत प्रचारक मनोज को श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए समर्पित किया। मासूम के राम मंदिर निर्माण हेतु इस समर्पण को देखकर वहां मौजूद सभी लोग उत्साहित व प्रेरित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed