फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Settle public complaints

जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण करें निपटारा

Tue, 29 Sep 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Settle public complaints
श्रावस्ती। पुलिस कार्यालय भिनगा में मंगलवार को एसपी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने थाना व चौकी प्रभारियों को अपराध रोकने व अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने, रात में गश्त बढ़ाने तथा जन शिकायतों का समय से गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निपटारा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय भिनगा में एसपी अरविंद कुमार मौर्य ने मंगलवार को अपराध समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन, बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण लगाने का निर्देश दिया। वहीं चोरी व लूट की घटनाओं की रोकथाम के लिए रात्रि गश्त व क्षेत्र भ्रमण बढ़ाने को कहा।
विज्ञापन

लंबित जन शिकायत एवं आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निपटारा करने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि बैंक व लेनदेन वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरते। संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों का फोटो अवश्य लें। प्रतिदिन बैंक ड्यूटी में जाने वाले कर्मचारियों को ड्यूटी के संबंध में ब्रीफ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान दृश्यता, गतिशीलता, सजगता एवं सतर्कता बनाये रखना जरूरी है। सांप्रदायिक भावना भड़काने वालों तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने छोटी बड़ी सभी बातों का संज्ञान लेने, सोशल मीडिया पर निगरानी रखने, डिजिटल वालेंटियर ग्रुप को अपडेट कर उनके साथ नियमित मीटिंग कर उनका सहयोग लेने का निर्देश दिया।
लंबित विवेचनाओं विशेषकर अनावरित अभियोगों के निस्तारण, वांछित अभियुक्तों, इनामिया, जिलाबदर, एनबीडब्ल्यू के खिलाफ अभियान चलाकर गिरफ्तारी करने व शातिर अपराधियों के विरुद्ध गुंडा, गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मार्ग दुर्घटनाओं को रोकने, यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने व अतिक्रमण हटाने लिए प्रभावी कार्रवाई के लिए सभी थाना व यातायात प्रभारी को निर्देश दिया।
बालिकाओं एवं महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर प्रभावी कार्यवाही करने, एंटी रोमियो टीम को अभियान जारी रखने, वाहन चेकिंग के दौरान आमजनता से अच्छा बर्ताव करने को कहा। आम जनमानस में सुरक्षा की भावना को बढ़ाने के लिए पैदल गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया।

उन्होंने होटल, मंदिर, मस्जिद, मदरसा आदि की जांच करने का निर्देश भी दिया। बैठक में एएसपी बीसी दूबे, सीओ हौसिला प्रसाद, प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक विनोद कुमार सिंह सहित जिले के सभी प्रभारी निरीक्षक, पेशकार पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, प्रभारी सोशल मीडिया सेल उपनिरीक्षक अर्जुन पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed