फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Send us your land proposal, we will get the power substation approved

Shravasti News: भूमि का प्रस्ताव भेजिए, हम मंजूर कराएंगे विद्युत उपकेंद्र

Thu, 12 Jun 2025 03:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 12 Jun 2025 03:11 AM IST
विज्ञापन
Send us your land proposal, we will get the power substation approved
सिरसिया में कार्यक्रम के दौरान मौजूद श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय व अन्य। 
सिरसिया (श्रावस्ती)। एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय बुधवार को बालापुर पहुंचे। इस दौरान ग्राम प्रधान सहित स्थानीय लोगों ने उनको विद्युत समस्या के बारे में बताकर समस्या दूर कराने की मांग की। उन्होंने ग्राम प्रधान को उपकेंद्र निर्माण के लिए भूमि का प्रस्ताव देने को कहा। आश्वासन दिया कि विद्युत उपकेंद्र स्थापित कराया जाएगा।
विज्ञापन

बालापुर में बृजमान ब्राइट बिगनर्स प्री स्कूल व डे केयर का उद्घाटन करने पहुंचे विधायक से मौजूद लोगों ने बताया कि क्षेत्र में बिजली की समस्या बहुत गंभीर है। विधायक ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील सिंह से उपकेंद्र निर्माण के लिए सार्वजनिक भूमि का प्रस्ताव देने को कहा। आश्वासन दिया कि भूमि का प्रस्ताव मिलने के बाद छह माह के अंदर मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री से मिलकर विद्युत उपकेंद्र निर्माण की स्वीकृति दिलाएंगे। इससे पूर्व विधायक ने 781.33 लाख रुपये की लागत से हुए कटरा टाउन मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास भी किया। इस मौके पर गिलौला ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र, प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष विनय कुमार पांडेय, लक्ष्मन नगर मंडल अध्यक्ष राकेश प्रताप सिंह, विनय तिवारी, राकेश कुमार शुक्ला, हनुमान सोनी, शिवम कश्यप व गंगाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed