{"_id":"5fa8089a8ebc3e9bf00e1684","slug":"send-money-to-farmers-account-by-improving-data-srawasti-news-lko54925771","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाटा सुधार कर किसानों के खाते में भेजें पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाटा सुधार कर किसानों के खाते में भेजें पैसा
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में संचालित विकास कार्य में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। विभागाध्यक्ष व कार्यदाई संस्था निर्धारित समय में गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निर्माण काय पूर्ण कराएं। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता मिली तो जिम्मेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डाटा सुधार कर किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का पैसा भेजें। यह बातें शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहीं।
समीक्षा के दौरान डीएम टीके शिबु ने देखा कि डाटा सुधारने की प्रोसेस में कई किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की धनराशि उनके खाते में नहीं भेजी जा सकी है। जिसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने किसानों का डाटा सुधार कर उनके खाते में पैसा भिजवाने का निर्देश दिया।
प्रधानमंत्री फसल बीमा की समीक्षा में जिला कृषि अधिकारी आरपी राना ने बताया कि 2019 -2020 में क्रॉप कटिंग के आधार पर कुल 5526 किसानों को 171.48 लाख तथा व्यक्तिगत क्लेम में 1057 किसानों को 36.96 लाख सहित कुल 6583 किसानों को 208.40 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति बीमा कंपनी द्वारा दी गई है।
विज्ञापन
चालू वर्ष में 13 किसानों ने व्यक्तिगत क्लेम के लिए आवेदन किया है। जिन्हें सत्यापन के बाद क्रॉप कटिंग के आधार पर संबंधित कंपनी द्वारा मुआवजा दिया जाएगा। निराश्रित गोवंश को संरक्षित करने की समीक्षा के दौरान डीएम ने चारे की व्यवस्था के साथ उनके स्वास्थ्य देखभाल के लिए मेडिकल टीम को गोशालाओं में जाकर परीक्षण करने का निर्देश दिया।
प्रधानमंत्री आरोग्य योजना की समीक्षा में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति न मिलने पर गांवों में कैंप लगाकर पात्रों को गोल्डेन कार्ड देने का निर्देश दिया। संस्थागत प्रसव वाली महिलाओं को अस्पताल में ही पीपीआई युसीडी व अंतरा इंजेक्शन लगाने के लिए प्रेरित करने को कहा। चिलवरिया चीनी मिल बहराइच व इटई मैदा चीनी मिल बलरामपुर द्वारा किसानों को उनके गन्ना के मूल्य का भुगतान न करने को गंभीरता से लेते हुए गन्ना विभाग के निरीक्षक से डीएम ने पूरा ब्योरा तलब किया है।
कौशल विकास विभाग को बच्चों को हुन्नर मंद बनाने के विशेष ध्यान देने, श्रम विभाग को श्रमिकों के उत्थान के लिए संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने, श्रमिकों का शतप्रतिशत रजिस्ट्रेशन कराने, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी एवं उपायुक्त उद्योग एवं प्रोत्साहन को विभाग द्वारा बेरोजगारों को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु संचालित योजनाओं से लाभान्वित कराने तथा बैंकों में लंबित आवेदनों पर आपत्तियों का निपटारा कराकर तत्काल लाभ मुहैया कराने का निर्देश दिया।
बैठक में सीडीओ ईशान प्रताप सिंह, डीएफओ एपी यादव, सीएमओ डॉ. एपी भार्गव, डीडीओ विनय कुमार तिवारी, डीसी मनरेगा, पीडी बीजी शुक्ला, डीपीआरओ किरन, बीएसए, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सहायक अर्थ एवं संख्या अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।