{"_id":"69af07d53175f0dc90027b0a","slug":"self-defense-training-given-to-girls-shravasti-news-c-104-1-srv1004-118541-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: बालिकाओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: बालिकाओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण
Mon, 09 Mar 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेती बालिकाएं।
श्रावस्ती। स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को तीन दिवसीय आयोजित खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस दौरान बालिकाओं को योग, आत्मरक्षा का अभ्यास कराया गया। साथ ही दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई।
तीन दिवसीय कार्यक्रम के समापन समारोह का शुभारंभ अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई सौरभ यादव व जिला क्रीड़ाधिकारी शिव कुमार यादव ने किया। इस दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी ने कहा कि बालिकाओं को सशक्त बनाना हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। फिर चाहे वह शिक्षा हो, खेल का मैदान हो या फिर रक्षा का क्षेत्र हो हर जगह वह परचम लहरा सकती हैं।
उन्होंने बताया कि शनिवार व रविवार को महिला खिलाड़ियों को योग का प्रशिक्षण दिया गया, जबकि सोमवार को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण तथा दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में नैना द्विवेदी ने प्रथम, सानिया बानो ने द्वितीय तथा महिमा देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान विजेता व उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर फुटबॉल प्रशिक्षक मोहम्मद मुस्लिम, एथलेटिक्स प्रशिक्षक विवेक कुमार, खो-खो प्रशिक्षक जगेसर सैनी, खेलो इंडिया के कबड्डी प्रशिक्षक जितेंद्र यादव तथा विकास कुमार गिरी सहित अन्य मौजूद रहे।