फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Self defense tips given to girl students

छात्राओं को दिए आत्मरक्षा के टिप्स

Wed, 11 Nov 2020 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Self defense tips given to girl students
कटरा (श्रावस्ती)। जिला पुलिस की ओर से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी शक्ति दल महिलाओं, युवतियों व बालिकाओं को आत्मरक्षा के टिप्स दे रहा है। इसके साथ ही विभिन्न विद्यालयों में जाकर छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। इसी के क्रम में इकौना के जगतजीत इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य ने की। इसमें छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिए गए।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. भूदेश्वर पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से शुरू किए गए मिशन शक्ति अभियान का निश्चित ही महिलाओं, किशोरियों, युवतियों व बच्चियों को लाभ मिलेगा। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं व एनसीसी इकाइयों ने मनोवैज्ञानिक, भावनात्मक और शारीरिक रूप से महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों ने छात्राओं के साथ समान व्यवहार व लड़कियों की सुरक्षा के मुद्दों पर लड़कों को संवेदनशील बनाने की आवश्यकता को दोहराते हुए शपथ ली। इस दौरान छात्राओं व शिक्षकों के बीच नारी सुरक्षा को लेकर चर्चा भी कराई गई। सभी ने छात्राओं के सामने आने वाली समस्याएं और उनसे निपटने के तरीके भी बताए। सेल्फ डिफेंस के प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक मुकेश ने तकनीकों का प्रदर्शन किया। मौके पर योग शिक्षक राम बिहारी वाजपेई, एसपी मौर्या सहित कई छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed