फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Camps set up at 917 booths for electoral rolls

Shravasti News: 917 बूथों पर मतदाता सूची के लिए लगे शिविर

Sat, 17 Oct 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 17 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Camps set up at 917 booths for electoral rolls
श्रावस्ती। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में छूटे पात्र नागरिकों के नाम शामिल कराने के लिए शनिवार को जिले के 917 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए गए। इस दौरान बीएलओ ने मतदाता सूची पढ़कर सुनाई और सूची में नाम नहीं होने पर फार्म-6 भरवाए। कई केंद्रों पर सन्नाटा रहा, जबकि कुछ केंद्रों पर लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

डीएम अन्नपूर्णा गर्ग, एडीएम ललित कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने प्राथमिक विद्यालय शाहपुर कठौतिया, लेंगड़ी गूलर, हरिहरपुर, जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय बहोरवा सहित कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कहीं नाम बढ़े तो कहीं विलोपन और संशोधन
सिरसिया प्रतिनिधि के अनुसार, पड़वलिया विद्यालय के बूथ संख्या 348 पर दो मतदाता पहुंचे, जिनमें एक का नाम विलोपित किया गया। माध्यमिक विद्यालय बरगदवा के बूथ संख्या 352 पर तीन नाम जोड़ने, एक नाम विलोपित करने और एक संशोधन का आवेदन मिला। बूथ संख्या 339 पर चार नए नाम जोड़ने के लिए फार्म-6 भरे गए। बूथ संख्या 340 पर छह नाम जोड़ने के आवेदन आए। बूथ संख्या 344 बुटहर पर एक नाम जोड़ने और पांच नामों के विलोपन की प्रक्रिया हुई। प्राथमिक विद्यालय परसा देवतहा में बीएलओ जय राम ने चार फार्म-6 भरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बूथों पर कम पहुंचे मतदाता
गिरंट बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, उच्च प्राथमिक विद्यालय हरदत्तनगर गिरंट के भाग संख्या 51 पर बीएलओ छोटे लाल ने एक फार्म-6 भरवाया। भाग संख्या 52 में जितेंद्र कुमार ने चार और भाग संख्या 53 में सुरेश कुमार यादव ने तीन फार्म-6 भरवाए। भाग संख्या सात में दो फार्म-8 तथा भाग संख्या 54 में तीन फार्म-6 के आवेदन मिले।


नाम संशोधन के लिए भी आए आवेदन
वीरपुर प्रतिनिधि के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय महदेइया के भाग संख्या 453 में बीएलओ कमल किशोर पांडेय को फार्म-6 के दो, फार्म-7 के दो और फार्म-8 का एक आवेदन मिला। भाग संख्या 454 में बीएलओ रमाशंकर चौधरी को फार्म-6 का एक, फार्म-7 के दो और फार्म-8 के दो आवेदन प्राप्त हुए।

पीएमश्री विद्यालय कटरा गुलरिया में भाग संख्या 441 पर बीएलओ सुरेश कुमार तिवारी को फार्म-6 के तीन और फार्म-8 के दो आवेदन मिले। भाग संख्या 442 में बीएलओ शालिनी वर्मा को फार्म-6 के चार और फार्म-8 के तीन आवेदन प्राप्त हुए। भाग संख्या 443 में बीएलओ प्रणवेंद्र यादव को फार्म-6 के छह और फार्म-8 के तीन आवेदन मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed